img-fluid

मोदी का बड़ा कूटनीतिक दौरा: दिसंबर में अमेरिका और कनाडा यात्रा, UNGA को संबोधित करेंगे जयशंकर

September 23, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दिसंबर में अमेरिका (US) जाने की चर्चा तेज हो गई है. अगर पीएम मोदी अमेरिका जाते हैं तो वह फ्लोरिडा में होने वाले G20 समिट में शामिल होंगे. 2026 का G20 लीडर्स समिट 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में होना है. इसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) करेंगे. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी कह चुके हैं कि पीएम मोदी के दिसंबर में G20 के लिए अमेरिका आने की उम्मीद है. हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

अगर पीएम मोदी फ्लोरिडा जाते हैं तो ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है. G20 के दौरान क्वाड समिट कराने की भी तैयारियां चल रही हैं. इसके बाद पीएम मोदी के कनाडा जाने की भी चर्चा है. कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि उनकी जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी G20 के आसपास कनाडा आएंगे, हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है. रिपोर्टों के मुताबिक दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश चल रही है.


  • पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका तो ट्रंप से होगी मुलाकात
    अगर पीएम मोदी फ्लोरिडा जाते हैं तो ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है. G20 के दौरान क्वाड समिट कराने की भी तैयारियां चल रही हैं. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के बाद पीएम मोदी कनाडा की द्विपक्षीय यात्रा भी कर सकते हैं. इन यात्राओं को लेकर अंतिम कार्यक्रम भारत सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा.

    UNGA में नहीं गए पीएम मोदी, जयशंकर संभाल रहे मोर्चा
    इस समय न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस बार UNGA में शामिल नहीं हुए हैं. भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. वह 26 सितंबर को UNGA के हाई लेवल सेशन को संबोधित करेंगे. इस दौरान कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.

    पीएम मोदी आखिरी बार कब गए थे अमेरिका?
    पीएम मोदी की अमेरिका की पिछली यात्रा फरवरी 2025 में हुई थी. 13 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की आधिकारिक वर्किंग विजिट के दौरान उनकी मेजबानी की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक यात्रा सूची के मुताबिक, फरवरी 2025 के बाद मोदी की कोई अमेरिका यात्रा दर्ज नहीं है.

    अब दिसंबर में प्रस्तावित G20 यात्रा अगर होती है तो यह फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी की अगली अमेरिका यात्रा होगी. हालांकि, अभी इसे संभावित यात्रा के तौर पर ही देखा जा रहा है और अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि भारत सरकार की ओर से होना बाकी है.

    Share:

  • MP: सागर जहरीली शराब कांड का एक और आरोपी भुठभेड़ में गिरफ्तार...

    Wed Sep 23 , 2026
    सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड (Spurious liquor) में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल मनीष लोधी (Manish Lodhi) उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मनीष लोधी पर 30 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved