देश राजनीति

मोकामा उपचुनाव जीतेंगे ही, 2024 में ललन सिंह को भी मुंगेर में हराएंगेः BJP

पटना। बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल (sanjay jaiswal) ने नीतीश कुमार (nitish kumar) और तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) के महागठबंधन को चुनौती दी है कि अनंत सिंह (Anant Singh) के अयोग्य घोषित होने से खाली मोकामा विधानसभा सीट (Mokama assembly seat) का उपचुनाव भाजपा जीतेगी ही, 2024 में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) की मुंगेर लोकसभा सीट (Munger Lok Sabha seat) तीन लाख से अधिक वोट के अंतर से जीतेगी। बिहार में नीतीश के गठबंधन बदलने के बाद से बीजेपी लगातार उन पर चोट कर रही है जिसमें संजय जायसवाल के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, नेता विपक्ष विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन अग्रिम मोर्चे पर दिख रहे हैं।


मोकामा सीट आरजेडी के टिकट पर विधायक बने अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के बाद खाली हुई, जिस पर अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को लड़ाने का मन बना रखा है। उप-चुनाव में यह सीट आरजेडी को ही मिलने की संभावना है और आरजेडी इस सीट पर अनंत सिंह को नाराज करके कोई कैंडिडेट उतारेगी, इसकी गुंजाइश कम है। मोकामा की लड़ाई के लिए बीजेपी तैयार है और इसी सिलसिले में जायसवाल ने कहा कि मोकामा में भाजपा वर्षों से नहीं लड़ी है क्योंकि यह सीट गठबंधन में दूसरे दलों को मिल जाती थी। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी पूरे दमखम के साथ मोकामा लड़ेगी और जीतेगी।

उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 2020 के चुनाव में मुंगेर लोकसभा के अंदर पड़ने वाली छह विधानसभा सीट में तीन पर बीजेपी और तीन पर जेडीयू लड़ी थी। बीजेपी ने तीनों सीट जीत ली और जेडीयू तीनों सीट हार गई। उन्होंने कहा कि ललन सिंह राष्ट्रीय नेता बने घूमते हैं जबकि अपने इलाके में अपनी पार्टी के कैंडिडेट को नहीं जिता सकते। उन्होंने कहा कि बीजेपी उप-चुनाव में ना सिर्फ मोकामा सीट जीतेगी बल्कि 2024 में मुंगेर लोकसभा सीट तीन लाख से अधिक के मार्जिन से जीतेगी।

Share:

Next Post

महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे से क्यों बिगड़े संबंध, शिंदे ने खुद बताया-क्या था ट्रिगर प्वाइंट

Tue Sep 6 , 2022
मुंबई। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 40 विधायकों (40 MLAs) के साथ ऐसी बगावत की कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray’s) की मुख्यमंत्री की कुर्सी (chief minister’s chair) छोड़नी पर और महाविकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र (Maharashtra) से चली गई। इसमें 10 निर्दलीय विधायकों ने भी उनका साथ दिया। अब तक का सबसे बड़ा सवाल यही […]