आचंलिक

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़…बचाने आए बेटे, पति, ससुर व देवर को भी पीटा

  • ग्राम बिरियाखेड़ी में दो पक्ष भिड़े, दूसरे पक्ष ने भैंस बांधने की शिकायत की, क्रास कायमी

नागदा। ग्राम बिरियाखेड़ी में शुक्रवार रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने चुनावी रंजिश के चलते दो दबंग भाईयों पर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया तो दूसरे ने भैंस बांधने पर विवाद होना बताया। बिरलाग्राम पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास कायमी की है। बिरलाग्राम पुलिस ने बताया ग्राम बिरियाखेड़ी की रहने वाली राजूबाई के साथ गांव के ही विजयसिंह और उसके भाई नाहर सिंह ने छेड़छाड़ की।


महिला के देवर समरथ राठौर ने बताया कि बीती रात दोनों भाई नशे में धुत होकर घर में घुस आए और भाभी का हाथ पकड़कर ले जाने लगे। उन्हें रोकने के लिए बेटा अभिषेक पहुंचा तो दोनों ने उसके सिर पर तलवार से वार कर दिया। इसके बाद पति सत्यनारायण, पिता गेंदालाल और मेरे साथ भी मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के विजयसिंह पिता नरेंद्रसिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि भैंस बांधने की बात पर समरथ, सत्यनारायण, अभिषेक, राहुल, प्रकाश, श्यामलाल ने मारपीट की। दोनों की शिकायत पर धारा 323, 294, 427, 506 व 34 में केस दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

प्रदेश में 10 मई तक भरे जाएंगे लाड़ली बहना योजना के फार्म

Sun Apr 2 , 2023
मुख्यमंत्री ने किया ऐलान बहनों को नहीं होने देगे परेशान भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि लाड़ली बहना योजना के फार्म अप्रैल में भरे जाना है। यदि इस अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो इसे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि बहनों को किसी भी स्थिति […]