img-fluid

मध्य प्रदेश में जून के पहले हफ्ते में ही जाएगी मॉनसून की एन्ट्री, IMD ने दी गुड न्यूज

May 26, 2025

भोपाल। इस बार मॉनसून (Monsoon.) समय से पहले ही केरल (Kerala) पहुंच गया है। ऐसे में अब देश के अलग-अलग राज्यों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि उनके यहां मॉनसूनी बारिश (Monsoon rain) कब से शुरू होगी। मध्य प्रदेश वालों (People of Madhya Pradesh) के लिए मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। आईएमडी की मानें तो एमपी (MP) में जून के पहले हफ्ते में ही मॉनसून एंट्री (Monsoon entry) मार लेगा। बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के शनिवार को ही केरल पहुंचने के बाद साल 2009 के बाद भारतीय मुख्यभूमि पर इसका सबसे जल्दी आगमन है।


IMD भोपाल केंद्र की पूर्वानुमान प्रभारी दिव्या सुरेंद्रन ने बताया,”हम मध्य प्रदेश में मॉनसून के जल्दी आने की उम्मीद कर रहे हैं,शायद जून के पहले सप्ताह में ही। जिस तरह से यह आगे बढ़ रहा है और परिस्थितियों को देखते हुए,इसके जल्दी आने की संभावना है।” उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र के एक छोटे से हिस्से को छू चुका है और अगले तीन दिनों में मुंबई और बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।

सुरेंद्रन ने कहा, “इस गति से हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह मध्य प्रदेश में जल्दी पहुंचेगा।” पिछले साल,मध्य प्रदेश में मानसून 21 जून को आया था और 2023 में यह 24 जून को आया और अगले दिन तक पूरे राज्य को कवर कर लिया था। राज्य के पश्चिमी हिस्से से मध्य प्रदेश में इसके प्रवेश की सामान्य तिथि 16 जून है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बाकी राज्यों के अपडेट देते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून में 25 मई 2025 को और प्रगति हुई है,जिससे यह कर्नाटक के कुछ और हिस्सों,पूरे गोवा,महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों,मिजोरम के कुछ और हिस्सों,मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जिससे मानसून महाराष्ट्र ,दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से में और आगे बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) पर अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है,केरल में 25-26 मई, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में 25-27 मई, तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 25 और 26 मई 2025 को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। राजस्थान में हीटवेव की स्थिति में 28 मई से राहत मिलने की संभावना है।

Share:

  • यूक्रेन पर रूसी एयरस्ट्राइक से भड़के ट्रंप, बोले- क्रेजी हो गए हैं पुतिन, पता नहीं क्या हो गया है इस आदमी को...

    Mon May 26 , 2025
    नई दिल्ली. रूस (Russia) द्वारा यूक्रेन (Ukraine) पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला (Air raid) किए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump), जिन्होंने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के प्रति नरमी दिखाई थी, अब सख्त तेवर में नजर आए. न्यू जर्सी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved