img-fluid

इंदौर के 29 वार्डों में महिला मतदाता ज्यादा

July 31, 2026

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से नजर आई महिलाओं की ताकत

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) चुनाव (Election) को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय (Election Office)  द्वारा तैयार करवाई गई मतदाता सूची के अनुसार शहर के 85 वार्डों में से 29 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें महिला मतदाताओं (female voters) की संख्या ज्यादा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची का अंतिम पुनरीक्षण करने के पश्चात 27 जुलाई को इसका प्रकाशन कर दिया गया है। कल आयोजित की गई सभी राजनीतिक दलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भी इस मतदाता सूची को प्रस्तुत कर दिया गया। मतदाता सूची के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल 1661801 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 836345 हैं, जबकि महिला मतदाता 825367 हैं। इस तरह पूरे नगर निगम क्षेत्र में देखा जाए तो पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाता 10978 कम हैं। इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी 85 वार्डों के हिसाब से भी मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके अनुसार नगर निगम के कुल 85 वार्डों में से 29 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता की तुलना में ज्यादा है। इसे हम यह भी कह सकते हैं कि इन वार्डों के पार्षद चुनाव में महिला मतदाताओं का पलड़ा भारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार की गई वार्डवार मतदाता सूची के गहन अवलोकन से यह तथ्य निकलकर सामने आया है। यदि सभी 85 वार्डों के लिहाज से देखा जाए तो 34.11त्न वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। देश में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की जा रही है। इस पहल के बीच इंदौर के 34त्न वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या ही बहुमत में आ गई है।


  • इन वार्डों में है ज्यादा महिला मतदाता

    वार्ड क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदाता
    3 कालानी नगर 9642 9681 19323
    25 नंदा नगर 7550 7585 15135
    27 पशुपतिनाथ 8751 8869 17620
    28 मां तुलजा भवानी 7987 8118 16106
    29 श्यामाप्रसाद मुखर्जी 7962 8189 16151
    31 महाराजा छत्रसाल 8361 8455 16816
    32 अटलबिहारी वाजपेयी 6927 7002 13929
    42 स्वामी विवेकानंद 6906 7071 13977
    43 श्रीनगर 7324 7639 15013
    44 एमआईजी 8817 8869 17786
    45 डॉ. भीमराव आंबेडकर 5980 5989 11969
    48 गीता भवन 7029 7222 14251
    49 तिलक नगर 10180 10476 20656
    50 बृजेश्वरी 13337 13374 26711
    54 रेसीडेंसी 11195 11266 22461
    55 साउथ तुकोगंज 6779 6987 13766
    57 देवी अहिल्याबाई 6802 6833 13635
    63 नवलखा 8036 8241 16277
    66 शहीद हेमू कालानी 8099 8105 16204
    69 जवाहर मार्ग 9017 9128 18145
    71 द्रविड़ नगर 7797 8019 15816
    72 लोकमान्य नगर 8724 8850 17575
    73 लक्ष्मणसिंह चौहान 8482 8523 17005
    74 विष्णुपुरी 9728 9742 19470
    77 बिलावली 12595 12755 25350
    80 डॉ. राजेंद्रप्रसाद 11720 12217 23937
    81 अन्नपूर्णा 10523 10776 21300
    83 गुमास्ता नगर 11247 11413 22661
    84 द्वारकापुरी 8587 8703 17291

    Share:

  • जाम लगा तो वाहन चालकों ने ही किया नई सड़क का उद्घाटन

    Fri Jul 31 , 2026
    चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन तक बनी नई सड़क से गुजर रहे वाहन चालक इंदौर। चंद्रभागा से हरसिद्धि को जोड़ने वाली नई सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा पूरा कर लिया गया और उद््घाटन के चक्कर में सड़क शुरू नहीं की गई थी। वहां बैरिकेड््स लगा दिए गए थे, लेकिन कल गौतमपुरा में लगे जाम के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved