img-fluid

समय पूर्व जन्मे शिशु के लिए जोखिम कम करता है मां का स्पर्श

June 06, 2026

नई दिल्ली। जन्म लेने के 24 घंटे के भीतर यदि शिशु को मां (mother and premature baby) के निकट संपर्क (Close contact intervention) में रखा जाए तो भविष्य में होने वाले जोखिम (reduce risk) को कम किया जा सकता है। भारत (India) में किए गए एक अध्ययन (study) में यह बात सामने आई है, जिसे बीएमजे ग्लोबल हेल्थ जर्नल (BMJ Global Health Journal) में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन के मुताबिक, शिशु को दिन में कम से कम आठ घंटे तक मां के साथ रखना होगा। ऐसा करने से मां और शिशु दोनों की मृत्युदर और संक्रमण में कमी लाई जा सकती है।

केंद्र सरकार के पुडुचेरी स्थित जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर कई बड़े बहु-देशीय और समुदाय-आधारित परीक्षणों की समीक्षा की है। शोधकर्ताओं ने कंगारू मदर केयर (केएमसी) की पारंपरिक देखभाल के साथ तुलना करते हुए प्रारंभिक दृष्टिकोण में यह देखा कि कैसे मां का निकट संपर्क एक शिशु के लिए वरदान बन सकता है।


  • शोध में 15,559 शिशु शामिल
    परीक्षणों में 15,559 शिशु शामिल थे और इनमें से 27 अध्ययनों ने पारंपरिक देखभाल के साथ केएमसी की तुलना की, जबकि चार ने केएमसी की प्रारंभिक शुरुआत के साथ तुलना की। विश्लेषण से पता चला है कि पारंपरिक देखभाल की तुलना में केएमसी शिशु जन्म के 28 दिनों के बाद मृत्यु दर के जोखिम को 32% तक कम कर सकता है। साथ ही शिशु या मां में संक्रमण का जोखिम 15% तक कम कर सकता है।

    डब्ल्यूएचओ भी दे चुका है जोर…
    अध्ययन से पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) लंबे समय से कंगारू मदर केयर सुविधा पर जोर दे रहा है। 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में भी डब्ल्यूएचओ ने कंगारू मदर केयर को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। कंगारू मदर केयर का मतलब होता है कंगारू की तरह शिशु को मां के साथ रखना। इस विधि में शिशु को आमतौर पर मां के स्पर्श में रखा जाता है। यह मृत्यु दर को कम करने का एक तरीका है।

    Share:

  • बच्चों को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी पोषक तत्व

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्‍ली। बच्चे (Kids) का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है. ऐसे में शरीर को सभी जरूरी विटामिन और मिनरल(Vitamin And Minerals) देना जरूरी है. बच्चों की इम्यूनिटी को बचपन से ही मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए. इसके लिए जरूरी है बच्चे को पोषक तत्वों(nutrients) से भरपूर आहार दें.बच्चे को विटामिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved