img-fluid

MP: इंदौर में 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

November 15, 2024

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में 15 साल की लड़की (15 years Girl ) से गैंगरेप करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत (Two people detained) में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

डीसीपी विनोद कुमार मीणा (DCP Vinod Kumar Meena) ने बताया कि लड़की की अपने एक ब्वॉयफ्रेंड के साथ अनबन हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का और 19 साल का युवक उसके ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त हैं।


उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चार नवंबर को लड़की को यह झांसा देकर अपने साथ मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कमरे में ले गए कि वे उसके पुरुष मित्र के साथ उसकी दोबारा दोस्ती करा देंगे। मीणा ने बताया कि लड़की दोनों लड़कों को पहले से जानती थी, इसलिए वह भरोसा करके उनके साथ चली गई।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने पीड़ित लड़की के बयान के हवाले से बताया कि दोनों लड़कों ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया। डीसीपी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है।

Share:

MP हाईकोर्ट का मुस्लिम महिला के मामले में फैसला, कहा- ससुर से गुजारा-भत्ता नहीं मांग सकती विधवा बहू

Fri Nov 15 , 2024
जबलपुर । मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने हाल ही में एक फैसला देते हुए कहा कि ससुर (Father-in-law) को अपनी विधवा बहू (Widowed daughter-in-law) को भरण-पोषण (Maintenance) देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह फैसला देते हुए घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 या मुस्लिम […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved