img-fluid

MP: मुरैना जिले में बीड़ी से भड़की आग ने मचाई तबाही …. घर-गाड़ी सब जलकर खाक

April 27, 2026

मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) के जिगना ग्राम (Jigna Village) में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा नुकसान कर दिया। खेत की नरवाई (फसल के अवशेष) में फेंकी गई जलती बीड़ी से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, एक ग्रामीण द्वारा खेत में बीड़ी फेंकने के बाद सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और खेत के किनारे खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। महज दो मिनट के भीतर ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।


  • आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि पास में बने किसान के कच्चे घर तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गए। किसान परिवार के सामने अचानक भारी नुकसान खड़ा हो गया।

    समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
    ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया गया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।

    इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने और घटना की जांच करने की मांग की जा रही है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि थोड़ी सी लापरवाही भी कितनी बड़ी तबाही का कारण बन सकती है।

    Share:

  • गोविंदा का अनोखा रिकॉर्ड: एक फिल्म में छह रोल, दर्शकों को हंसाने का बना नया अंदाज़

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली। साल 2000 के आसपास हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों (Comedy Films) का दौर अपने चरम पर था और इसी समय एक ऐसी फिल्म आई जिसने अपने अनोखे प्रयोग (Unique Experiment) से सबका ध्यान खींच लिया। Hadh Kar Di Aapne (Hadh Kar Di Aapne) में Govinda ने अभिनय की सीमाओं को तोड़ते हुए एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved