img-fluid

MP: किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

September 16, 2026

खडंवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे। किसानों ने अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंपकर विरोध दर्ज कराया। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगों नहीं हुई तो वह जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे।

खंडवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। किसानों की मांग थी कि उनका ज्ञापन सीधे कलेक्टर लें। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से ही चर्चा करना चाहते हैं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों के बीच नहीं पहुंचे तो किसानों की नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने साफ कर दिया कि वे किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। मामला बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और उनसे चर्चा कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।


  • इसके बाद किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया। किसानों का कहना था कि जब उनकी बात सुनने के लिए अधिकारी तैयार नहीं हैं, तो इसी तरह विरोध दर्ज कराकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि प्रशासन के अधिकारियों के पास किसानों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है तो आने वाले दिनों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।

    Share:

  • गुरुवार का राशिफल

    Thu Sep 17 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – वर्षा भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी, गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- परिश्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved