मध्‍यप्रदेश

MP : गिरीश गौतम होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष

 


भोपाल। मप्र विधानसभा को करीब 11 महीने बाद अध्यक्ष मिलने जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा संगठन ने रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा सीट से चार बार के विधायक गिरीश गौतम (Girish Gautam) के नाम पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात और सर्वदलीय बैठक के बाद गौतम ने अपना नामांकन दाखिल किया।


गौतम विधानसभा के 18वें अध्यक्ष होंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने तीन दिन पहले गिरीश गौतम Girish Gautam) को भोपाल बुलाकर मुलाकात की थी। 17 साल बाद विधानसभा अध्यक्ष विंध्य से बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन होना है। सरकार कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद देने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार में भाजपा को यह पद नहीं दिया गया था। विधानसभा में सीटों के गणित के हिसाब से चुनाव होता है तो दोनों पद भाजपा के पाले में ही जाएंगे।


विधायकों के अधिकारों की रक्षा करूंगा
अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरीश गौतम ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करने की होगी। मैं सदन की सर्वोच्च परम्परा को बनाए रखूंगा। सदन में विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा कि विपक्षी भी प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाता है।

Share:

Next Post

अटक गई भाजपा की नगर कार्यकारिणी

Sun Feb 21 , 2021
अभी केवल आजीवन सहयोग निधि पर ही जोर इंदौर। भाजपा (BJP) की नगर और जिले की कार्यकारिणी की रायशुमारी हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पाई है, जबकि दावा किया जा रहा था कि संगठन के कार्य की दृष्टि से जल्द ही कार्यकारिणी […]