
देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) जिले के कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले पत्नी की मौत को आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को जितेंद्र भील ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा परिजनों के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया।
जांच में सामने आया कि पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र भील कांटाफोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved