• img-fluid

    भाजपा हाईकमान की हिट-लिस्ट में मप्र

  • June 29, 2023

    • भाजपा नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
    • पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिले शिवराज-वीडी
    • प्रभात झा की भी बढ़ी पूछ-परख

    भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हाईकमान ने मप्र को अपनी प्राथमिकता में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक मप्र के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हंै। जबकि भाजपा केंद्रीय नेता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहले से ही प्रवास कर रहे हैं। इस बीच मप्र में पार्टी नेताओं के बीच मेल-मुलाकात और कमराबंद बैठकों का दौर भी चल रहा है। इसके भाजपा की अंदरूनी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जून केा भोपाल दौरे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की है। साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा के पास भी भाजपा संगठन पहुंचा है।
    बुधवार को दिल्ली में भाजपा आलाकमान ने करीब 3 घंटे तक नई रणनीति पर मंथन किया। इस बैठक के बाद भाजपा में राज्यों से लेकर दिल्ली तक बड़े उलटफेर की संभावना फिर बन गई है। इधर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक की ज्यादा चर्चा भी नहीं है। वहीं लगे हाथ भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उमा भारती से मुलाकात कर ली है। बताया गया कि शर्मा ने प्रभात झा से भी मुलाकात की है। हालांकि नेताओं के बीच चले इस मेल-मुलाकात को सार्वजनिक नहीं किया है। इसे भी संगठन की रणनीति के तौर पर बताया जा रहा है।


    नड्डा कल फिर आएंगे मप्र
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को फिर मध्य प्रदेश आ रह ेहैं। वे खरगोन में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कऱीब सवा तीन लाख युवाओं को विभिन्न रोजगार से जोड़ा जाएगा। खरगोन में लाडली बहना सम्मेलन का भी आयोजन होगा। सरकार की ओर से कई बड़ी सौगातें दी जाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कई पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा 4 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    मप्र भाजपा ने 4 जुलाई को अचानक बुलाई बैठक
    मप्र भाजपा अभी तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मप्र प्रवास की तैयारियों में ही जुटी थी। क्योंकि 30 मई से 30 जून तक भाजपा का विशेष संपर्क अभियान चला है। जो कल खत्म हो रहा है। इस अभियान के दौरान भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों ने एक महीने तक मप्र के हर क्षेत्र का दौरा किया है। इस अभियान के समाप्त होते ही मप्र भाजपा ने 4 जुलाई केा अचानक प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुला ली है। बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। पार्टी में अंदरूनी तौर पर मचे धमाल के मददेनजर यह बैठक अहम मानी जा रही है। जिसमें प्रमुख विषयों पर चर्चा हेा सकती है।

    Share:

    इंदौर समेत मध्य प्रदेश के सात संभागों में आज तेज वर्षा की संभावना

    Thu Jun 29 , 2023
    राजधानी में दिनभर कहीं बूंदाबांदी, कहीं हल्की बारिश भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनीं चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी नमी मिलने के कारण वर्षा का दौर अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved