img-fluid

MP: मध्य प्रदेश में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग, ‘पुलिस’ लिखी स्कॉर्पियो में युवक को उठाया, घेराबंदी के बाद छोड़ा

September 24, 2026

ग्वालियर-झांसी रोड स्थित हाड़ा पहाड़ पर दिनदहाड़े एक युवक का कथित अपहरण कर उसे स्कॉर्पियो में जबरन ले जाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. घेराबंदी के दबाव में आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए.

ग्वालियर-झांसी रोड स्थित हाड़ा पहाड़ पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ बदमाशों ने लोगों की मौजूदगी में एक युवक को जबरन स्कॉर्पियो वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया. पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को शुरुआत में यह भ्रम हुआ कि शायद पुलिस की कोई टीम युवक को पूछताछ के लिए ले जा रही है.

लोगों को भ्रम इशलिए हुआ क्योंकि बदमाश जिस स्कॉर्पियो से पहुंचे थे, वह उत्तर प्रदेश नंबर up 93 bo 3238 की थी. उसकी नंबर प्लेट के नीचे पुलिस लिखा हुआ था. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. युवक के विरोध करने और चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों को मामला संदिग्ध लगा. देखते ही देखते मौके पर लोग एकत्रित हो गए.

लोगों ने एसपी को दी सूचना, तुरंत एक्टिव हुई पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 से 7 लोगों ने युवक को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बिना देरी किए जिले के सभी संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया और आरोपियों की घेराबंदी के निर्देश दिए. पुलिस की कई टीमों को आरोपियों के पीछे लगाया गया. पुलिस की सक्रियता का असर यह रहा कि आरोपी युवक को ज्यादा दूर नहीं ले जा सके. पुलिस टीमों की घेराबंदी और पीछा किए जाने की भनक लगते ही आरोपी युवक को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रोड के पास छोड़कर फरार हो गए. युवक के बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए. इसके साथ ही घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए.

सीसीटीवी और युवक के बयानों से आरोपियों की पहचान

पुलिस ने फुटेज और युवक के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने मामले में दशरथ यादव, शैलेंद्र यादव, विशाल यादव, संजू यादव, राघवेंद्र यादव और विकास यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण और राजीनामा के लिए दबाव बनाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.सूचना मिलते ही तत्काल सभी थानों को अलर्ट कर पुलिस टीमों को आरोपियों की घेराबंदी के लिए लगाया गया.

पुलिस का दबाव बढ़ता देख आरोपी युवक को इंदरगढ़ के पहले छोड़कर भाग गए. आरोपियों की पहचान हो चुकी है. जल्द गिरफ्तारी किए जाएंगे.

Share:

  • MP: गणेश पंडाल में महाआरती के बाद हादसा: करंट की चपेट में आया 11वीं का छात्र, मौत

    Thu Sep 24 , 2026
    मध्य प्रदेश के जबलपुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. धनवंतरी नगर के जसूजा सिटी फेस-3 स्थित गणेश पंडाल में महाआरती का आयोजन किया जा रहा था. इसी दौरान पंडाल के पास एक खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. घटना के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved