img-fluid

MP: NCL अमलोरी परियोजना में बड़ा हादसा! धू-धू कर जली 8 करोड़ की ड्रिल मशीन

June 29, 2026

सिंगरौली। सिंगरौली (Singrauli) के एनसीएल की अमलोरी परियोजना (NCL’s Amlori Project) में एक बड़ा हादसा हुआ है। तुर्रा सीम फॉल्ट क्षेत्र में काम कर रही करोड़ों रुपए की ड्रिल मशीन नंबर-9 अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते करीब 8 करोड़ रुपए कीमत की मशीन आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटों ने मशीन के इंजन वाले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मशीन को भारी नुकसान पहुंचा है।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कर्मचारी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर मशीन काम कर रही थी, वहां तक फायर ब्रिगेड का पहुंचना संभव नहीं था। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। अब इस हादसे के बाद एनसीएल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


  • कर्मचारियों का कहना है कि जब मशीन ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में संचालित की जा रही थी, तो वहां वैकल्पिक अग्निशमन व्यवस्था क्यों नहीं थी आग आखिर किन कारणों से लगी? क्या सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही हुई, इन तमाम सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

    Share:

  • जर्मनी में शख्स ने की अंधाधुन फायरिंग, पांच लोगों की मौत, हिरासत में हमलावर

    Mon Jun 29 , 2026
    स्टेड: जर्मनी (Germany) के उत्तरी शहर स्टेडे में सोमवार को हुई गोलीबारी में स्थानीय पुलिस ने बताया कि कई लोगों की मौत हो गई है, अभी तक कम से कम पांच लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved