img-fluid

MP: वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला टूथब्रश, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस दर्ज

September 26, 2026

छतरपुर जिले के न्यू कॉलोनी स्थित ‘वन स्टॉप सेंटर’ (सखी केंद्र) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रह रही एक नाबालिग युवती के साथ वहीं रह रही अन्य नाबालिग लड़कियों ने विवाद के चलते जमकर मारपीट की और बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में टूथब्रश डाल दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में 4 नाबालिग लड़कियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंख और पेट में गंभीर चोटें

जानकारी के अनुसार, छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में रात के समय किसी आपसी बात को लेकर नाबालिग लड़कियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि चार नाबालिग लड़कियों ने मिलकर एक नाबालिग युवती पर हमला कर दिया। पीड़िता के परिजनों और उसके बयानों के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी आंख और पेट में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में टूथब्रश डाल दिया।

मामले में दो अलग-अलग एफआईआर

सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तो आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं, जिसमें मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। मामले में कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है।

सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

पुलिस की टीम अब वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के वक्त सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ जारी है और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • MP: पनागर नकबजनी कांड का खुलासा, 30 तोला सोना-चांदी बरामद, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    Sat Sep 26 , 2026
    मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में हुई 45 लाख रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी गए 30 तोला सोने और भारी मात्रा में चांदी के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved