बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः एमएसएमई विभाग, रक्षा अनुसंधान, विकास संगठन मिलकर करें नवाचारों को क्रियान्वित

– मुख्यमंत्री चौहान ने डीआरडीओ चेयरमेन और निवेशकों का किया स्वागत

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लघु उद्योगों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। एम.एस.एम.ई. विभाग, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) मिलकर उत्पाद वृद्धि, रोजगार सृजन और प्रदेश की प्रगति के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नवाचारों और युवा शक्ति के मौलिक विचारों एवं प्रकल्पों को साकार करने में एम.एस.एम.ई और डीआरडीओ के संयुक्त प्रयास मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

शुक्रवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई के लिए उद्यमिता के अवसर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी.सतीश रेड्डी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में निवेशक शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने निवेशकों की बैठक में आमंत्रित उद्योगपतियों और निवेशकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है, हमारा प्रदेश देश का दिल है। प्रदेश प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर है। यहाँ वन, जल, खनिज और जन संपदा भी है। एक नहीं अनेक उपहार प्रकृति ने मध्यप्रदेश को दिए हैं। मध्यप्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जो सबसे प्यार करता है। यहाँ निवेश की असीम संभावनाएँ हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से निवेश भी आ रहा है। एम.एस.एम.ई सेक्टर में ही पिछले दिनों 1800 से ज्यादा इण्डस्ट्रीज का एक साथ शिलान्यास और भूमि-पूजन किया गया है। हमारे पास ऐसे नौजवान है, जिनके पास आइडियाज, इनोवेटिव आडियाज हैं, अगर उनके आइडियाज को डीआरडीओ और एमएसएमई मिलकर सहयोग कर दें तो वे उत्पाद वृद्धि, रोजगार सृजन और मध्यप्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीआरडीओ चेयरमेन सतीश रेड्डी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से आग्रह करना चाहता हूँ कि इस दिशा में गंभीर प्रयास करें। मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

रायसेन: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष से बदसलूकी मामले में सब इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Sat Oct 2 , 2021
रायसेन। जिले के बाड़ी में लगभग 21 दिन पहले थाने में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी (Former BJP District President Surendra Tiwari) के साथ हुई बदसलूकी के मामले में 03 पुलिसकर्मियों को जाँच में दोषी गया था। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त (Three policemen sacked) कर दिया गया है। पूर्व जिला भाजपा […]