देश मध्‍यप्रदेश

MP: भिंड में RSS कार्यालय में पिन बम मिला, जांच के लिए रात में ही पहुंची टीम, जानें मामला

भिंड। भिंड की रिहायशी बस्ती हनुमान बजरिया में स्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) के कार्यालय में शनिवार रात को पिन बम मिलने से खलबली मच गई। देखने में यह बम ग्रेनेड बम जैसा दिख रहा है। रात करीब 12 बजे कार्यालय की देखरेख करने वाले स्वंयसेवक राम मोहन की सूचना पर एसपी असित यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बम की जांच शुरू की। अधिकारियों ने बम को अपने कब्जे में लिया है।


बताया जा रहा है स्वंयसेवक राम मोहन को शुक्रवार शाम को कार्यालय परिसर में झंडावंदन की जगह यह बम मिला था। इससे बच्चे खेल रहे थे, उन्होंने देखा तो इसे उठाकर रख दिया। शनिवार रात को उन्होंने इसे एक व्यक्ति को दिखाया तो उसने इसे बम बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगने पर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशाह, एसपी असित यादव, टीआई कोतवाली प्रवीण चौहान डाग स्कवायड के साथ आरएसएस कार्यालय पहुंचे। पुलिस बम को जब्त कर अपने साथ ले गई है।

Share:

Next Post

गायत्री परिवार के अश्वमेघ यज्ञ में वर्युअली शामिल हुए PM मोदी, कहा- यह सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान

Sun Feb 25 , 2024
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फेरेंस के जरिए विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेघ यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने गायत्री परिवार का अश्वमेध यज्ञ को सामाजिक संकल्प का एक बहुत बड़ा अभियान बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह अभियान लाखों युवाओं को नशे के जाल से छुटकारा दिलाएगा। वे देश के […]