img-fluid

MP: दुकान के नौकर ही निकले चोर, ₹5 लाख के हार्ड डिस्क-उपकरण चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

इंदौर में नौकर ही निकले मलिक की दुकान से लाखों रुपए कीमत की हार्ड डिक्स चोरी के आरोपी। पुलिस ने दुकान में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत के आधार पर 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ तमाम मशरुका भी बरामद कर लिया है।

सिल्वर मॉल में सॉफ्टवेयर उपकरण की दुकान

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक फरियादी गौरव दरक जो की सिल्वर मॉल में सॉफ्टवेयर के उपकरण से संबंधित दुकान संचालित करते हैं। शिकायत में बताया गया था कि रोजाना हुआ दुकान का जो सॉफ्टवेयर की हार्ड डिस्क और एन उपकरण है उसका मिलान करते हैं तो उसमें लगातार कमी आ रही है जिसके कारण उनका व्यापार मैं भारी नुकसान हो रहा है शिकायत के बाद मामले में पुलिस द्वारा बारीकी से छानबीन की गई और 24 घंटे के अंदर ही पूरी चोरी का खुलासा किया गया।

15 दिनों से अलग-अलग तरीके से चोरी की

पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों से अलग-अलग विषयों पर बात की और सबूत एकत्रित किए। इसके बाद नेतराम, देवांश, अंकित, यशराज को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से तीन नग हार्ड डिक्स, 38 नग एसएसडी, 12 नग रेम वा 2 नग प्रोसेसर सभी वस्तुओं की अनुमानित कीमत ₹5 लाख बताई जा रही है। सभी लोग दुकान में पिछले कई महीनों से काम कर रहे थे। पिछले 15 दिनों से अलग-अलग तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 15 दिन में हुई चोरी की शंका होने पर ही दुकान संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Share:

  • MP : लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, ₹2 लाख की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगी थी घूस

    Fri Sep 25 , 2026
    मंडला नगर पालिका में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नल-जल योजना के तहत किए गए सप्लाई कार्य के बकाया भुगतान का बिल पास करने के एवज में की गई। दरअसल, ठेकेदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved