img-fluid

MP: सागर में जहरीली शराब का कहर, नौ की मौत; 25 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल रेफर

September 06, 2026

सागर. सागर (Sagar) जिले के बंडा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम घूघरा, जालमपुर और बराज सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब (Suspected toxic liquor) पीने से हड़कंप मच गया है। शराब के सेवन से दर्जनों ग्रामीणों (Villagers) की हालत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।

अस्पताल में अफरा-तफरी, 25 से ज्यादा मरीज सागर रेफर
घटना सामने आते ही बीमार पड़े लोगों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंडा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिन मरीजों की हालत अधिक चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया जा रहा है।


  • कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बंडा अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

    नौ लोगों की मौत की हुई आधिकारिक पुष्टि
    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिले के सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया ने बताया कि अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर भेजा गया है। सीएमएचओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बीती रात से ही मौके पर तैनात है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में ऐसे कोई लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल अस्पताल लेकर आएं।

    पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटे
    इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और आबकारी विभाग मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। संदिग्ध शराब के सेवन से ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने और मौतों के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved