देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः महापौर ने किया दो दिवसीय देसी हांडी फूड फेस्ट का शुभारंभ

– फूड लवर्स ने लिया ट्राइबल व्यंजनों का आनंद

भोपाल (Bhopal)। यहां बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान (Dussehra Maidan at Bitton Market) में शनिवार को दो दिवसीय ‘देसी हांडी फूड फेस्ट’ (Two day ‘Desi Handi Food Fest’) की शुरुआत हुई। भोपाल महापौर मालती राय (Bhopal Mayor Malti Rai) ने इस फेस्ट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वन्या प्रकाशन की प्रबंध संचालक मीनाक्षी सिंह भी उपस्थित रहीं।


‘ट्राइबल से ट्रेडिशन तक’ थीम पर आयोजित इस फूड फेस्ट में कोरकू, गोंड, बैगा, भीली और सहरिया जनजातीय समूहों ने पारंपरिक फूड के स्टॉल्स लगाए गए हैं। साथ ही श्री अन्न यानी मोटे अनाज (मिलेट्स) और देसी चौपाटी के भी कई स्टॉल्स लगाए गए। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित वन्या प्रकाशन इस फेस्ट में पार्टनर है। इसमें विभिन्न जनजातीय कलाकारों ने अपने हस्तशिल्पों के स्टॉल्स भी लगाए हैं। फेस्ट की पहली शाम कोरकू, भगोरिया, परधौनी और बिरहा जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां हुईं। फेस्ट के दूसरे दिन रविवार को गुदुम, कर्मा, गेडी नृत्य और कली बाई की पंडवानी प्रस्तुतियां होंगी।

होम डेकोर को दें ट्राइबल लुकः
फेस्ट में गोंड व भील पेंटिंग्स, पेपरमेशी डेकोरेटिव्स, वुडन ट्राइबल मुखौटा, वोलनी टोकनी, मिट्टी के बर्तन, बेल मेटल जैसे कई ट्राइबल होम डेकोर आइटम्स के स्टॉल्स भी लगे हैं, जिससे आप अपने होम डेकोर को ट्राइबल लुक दे सकते हैं।

ट्राय करें टेस्टी व हेल्दी ऑर्गेनिक ट्राइबल फूडः
फेस्ट में कोदो, कुटकी, महुआ, चिन्नौर चावल, चेरी टमाटर, वायगांव हल्दी, कोदो-कुटकी कुकीज़ व बिस्किट्स, मिलेट आटा, रागी व ज्वार के मफिन्स, सूजी-रागी पास्ता जैसी कई ऑर्गेनिक ट्राइबल फूड आइम्स की कई वैरायटी उपलब्ध है।

टेस्ट करें असल ट्राइबल फूडः
फेस्ट में गोंड, बैगा, सहरिया और कोरकू जनजातीय समुदायों के ऑथेंटिंक फूड आइटम्स उपलब्ध हैं, जिन्हें पारंपरिक तरीके से पकाया गया है। इसमें कोदो-कुटकी भात, देशी मुर्गा व मटन, मछली, चेंच भाजी, बांस के पिहरी, कीट गादा, मक्के व ज्वार की रोटी जैसे कई ट्राइबल फूड आइटम्स उपलब्ध हैं। साथ ही पंजाबी, मराठी, बंगाली, उड़िया, सिंधी व तमिल फूड्स के भी स्टॉल्स फेस्ट में हैं।’देसी हांडी फूड फेस्ट’ में बड़ी संख्या में आए फूड लवर्स ने ट्राइबल व्यंजनों का आनंद लिया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र की लहरी बाई ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की मोटे अनाज की सामग्री

Sun Mar 19 , 2023
भोपाल (Bhopal)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को नई दिल्ली के पूसा में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स कॉन्फ्रेंस (International Millets Conference) का शुभारम्भ किया। इस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में विलुप्त हो रहे मोटे अनाज (vanishing millets) के बीज संरक्षित कर किसानों को उपलब्ध कराने वाली लहरी बाई (Lahari Bai) […]