चुनाव 2024 देश मध्‍यप्रदेश

MP: वोटिंग परसेंटेज ने सबको चौंकाया, उछलकर 77 के पार पहुंचा

भोपाल (Bhopal)। विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में मतदान प्रतिशत (Voting percentage) ने सबको चौंका (surprised everyone) दिया है। इसमें अभी भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला था। इसके बाद देर रात तक पुलिस की निगरानी में ईवीएम (EVM) को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम (Strong room amid tight security) में लाया गया है।


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए शुक्रवार को हुए मतदान का प्रतिशत बढ़ता ही जा रहा है। मतदान के दूसरे दिन शनिवार को भी इसमें वृद्धि दर्ज की गई। मतदान प्रतिशत का आंकड़ा बढ़कर 77 के पार पहुंच गया है। रात साढ़े आठ बजे तक मध्यप्रदेश का वोटिंग परसेंटेज 77.15 प्रतिशत पर पहुंच चुका था। इसके अभी आगे और बढ़ने की सम्भावना जताई जा रही है।

ये पहली बार है जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में इतने रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग हुई है। इसके पहले 2018 के चुनाव में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव में यह बढ़कर 77.15 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा अगर मालवा
विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान आगर मालवा जिले में दर्ज किया गया है। यहां पर 85 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया है। इस जिले में दो विधानसभा सीट हैं। इनमें एक आगर और दूसरी सुसनेर है। इन दोनों ही सीट पर मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान के इस महापर्व में भाग लिया है। जहां आगर में 84.82 फीसदी और सुसनेर में 85.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को Moldova में कुत्ते ने काटा, गिफ्ट में भी मिला छोटा डॉगी वाला खिलौना

Sun Nov 19 , 2023
चिसीनाउ (Chisinau)। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया (European country Austria) के राष्ट्रपति को कुत्ते ने काट (President bitten a dog) लिया…सुनकर हैरान हो गए न। लेकिन यह सच है। मजे की बात यह है कि ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति (Austrian President) को डॉग ने काटा भी तो कहां- अपने देश से 1500 किलोमीटर दूर। डॉग बाइट (dog bite) की […]