देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र मौसमः सिवनी में सड़क पर बिछी ओलों की चादर, इंदौर में रहा सबसे ठंडा दिन

भोपाल। पूरा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शीत लहर (Coldwave) की चपेट में है. सर्द हवाएं हाड़ कंपा रही है। आमतौर पर दिन में सामान्य तापमान दर्ज करने वाले शहरों में भी ठंड से लोगों की कंपकंपी (People shivering from cold) छूट गई. आज सबसे ज्यादा ठंडा दिन इंदौर (Indore) में दर्ज किया गया और सबसे ठंडी रात शिवपुरी (Shivpuri) में रही. सिवनी में तो आसमान से ओलों की बारिश हुई. जमीन पर ओलों की चादर सी बिछ गयी.

कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है. मौसम विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को सबसे ठंडा दिन आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्ज किया गया. जबकि सबसे ठंडी रात शिवपुरी में दर्ज हुई. दिन में सबसे कम तापमान इंदौर में 14.0°C दर्ज हुआ, जबकि शिवपुरी में सबसे ठंडी रात 5 डिग्री दर्ज हुई.


सिवनी में भीषण ओलावृष्टि
सिवनी में किसानों के लिए आसमान से आज आफत बरस पड़ी. जिले के केवलारी और कुरई ब्लाक के सैंकड़ो गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई. गोपालगंज क्षेत्र में आंवले के आकार के ओले गिरे. केवलारी ब्लॉक में कई जगह जमीन पर ओलो की सफेद चादर बिछ गयी. कुरई में भी ओलावृष्टि का भयानक मंजर दिखाई दिया. ओलाबारी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंडला में भी ओले गिरे
मंडला जिले के कई इलाकों में भी मंगलवार को जोरदार बारिश. बारिश के साथ कंचे के आकार के ओले भी गिरे. जिले के नैनपुर के छतरवाड़ा गांव में भारी ओलावृष्टि हुई. सड़क से लेकर खेतों तक हर तरफ ओले बिछ गए. ओलों के कारण फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है।

एक नजर आज के दिन के तापमान पर

इंदौर – 14.0°C, सामान्य से 12.2°C कम
धार (सिटी) – 15.9°C, सामान्य से 10.4°C कम
उज्जैन (सिटी) – 16.0°C, सामान्य से 9.8°C कम
सागर (सिटी) – 16.4°C, सामान्य से 7.8°C कम
विदिशा (कुरवाई) – 16.9°C, सामान्य से 7.3°C कम
अशोकनगर (ईसागढ़) – 17.3°C, सामान्य से 6.5°C कम
पचमढ़ी – 17.5°C
भोपाल (बैरागढ़) – 17.6°C, सामान्य से 6.8°C कम
शहडोल (कल्याणपुर) – 17.6°C, सामान्य से 6.2°C कम
शाजापुर (सिटी) – 17.7°C, सामान्य से 7.8°C कम
रायसेन (सिटी) – 17.8°C, सामान्य से 6.7°C कम
टीकमगढ़ (सिटी) – 18.2°C, सामान्य से 5.4°C कम
गुना (सिटी) – 18.4°C, सामान्य से 5.6°C कम
राजगढ़ (सिटी) – 18.5°C, सामान्य से 7.1°C कम
सीधी (सिटी) – 18.6°C, सामान्य से 5.6°C कम
उमरिया (सिटी) – 18.7°C, समान्य से 5.9°C कम
जबलपुर (सिटी) – 18.9°C, सामान्य से 5.4°C कम
शिवपुरी (पिपरसमा) – 19.0°C, सामान्य से 5.0°C कम
छतरपुर (नौगांव) – 19.1°C, सामान्य से 4.1°C कम
कटनी (पिपरौंध) – 19.2°C, सामान्य से 3.1°C कम
ग्वालियर (सिटी) – 19.4°C, सामान्य से 2.7°C कम
खजुराहो – 19.4°C, सामान्य से 4.1°C कम
सिंगरौली (देवरा) – 19.4°C, सामान्य से 4.4°C कम
भिंड (गोहद) – 19.5°C, समान्य से 2.3°C कम
रतलाम (सिटी) – 19.6°C, सामान्य से 6.2°C कम
नीमच (मरूखेड़ा) – 20.0°C, सामान्य से 5.1°C कम
नरसिंहपुर (सिटी) – 22.5°C, सामान्य से 5.1°C कम
खरगोन (सिटी) – 22.5°C, सामान्य से 5.9°C कम
खण्डवा (सिटी) – 23.1°C, सामान्य से 5.6°C कम

इन शहरों में सबसे ठंडी रात

शिवपुरी (पिपरसमा) – 5.2°C
नीमच (मरूखेड़ा) – 6.6°C
बड़वानी (तालुन) – 7.0°C
रतलाम (सिटी) – 7.2°C
धार (सिटी) – 7.8°C
शाजापुर (सिटी) – 7.9°C
ग्वालियर (सिटी) – 8.0°C
गुना (सिटी) – 8.0°C
इंदौर (एयरपोर्ट) – 8.1°C
उज्जैन (सिटी) – 8.4°C
राजगढ़ (सिटी) – 8.5°C
सागर (सिटी) – 8.6°C
भिंड (गोहद) – 8.8°C
भोपाल (बैरागढ़) – 9.0°C
रायसेन (सिटी) – 9.0°C
खरगोन (सिटी) – 9.0°C
सिवनी (सिटी) – 9.4°C
अशोकनगर (आंवरी) – 9.5°C
खण्डवा (सिटी) – 10.0°C
छतरपुर (नौगांव) – 10.0°C
विदिशा (कुरवाई) – 10.3°C
खजुराहो – 13.0°C
जबलपुर (सिटी) – 14.5°C

Share:

Next Post

'वो टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल, जानिए MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसे लेकर दिया बड़ा बयान

Wed Jan 12 , 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Lyricist Javed Akhtar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जावेद अख्तर को टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल का हिस्सा बता दिया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर किए गए ट्वीट को उन्होंने […]