भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुंबई के जालसाजों ने भोपाल के डॉक्टर से दो लाख ठगे

  • सस्ती दवाई का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। टीटी नगर इलाके में सस्ती दवाई बेचने का झांसा देकर मुंबई की कंपनी में काम करने वाले लोगों ने एक डॉक्टर को दो लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर सुदामा सिंह ठाकुर के मुताबिक डॉक्टर एसएन सिंह पुत्र रंग बहादुर सिंह (75) भारत टॉकीज के पास रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी बातचीत मुंबई की कंपनी में हर्बल प्रॉडक्ट बेचने वाले एक कर्मचारी संजय त्यागी से हुई थी। उनकी कंपनी हबर्ल दवाई को करीब दो लाख रुपए में बेचती है। पहले डॉक्टर संजय त्यागी से छह लाख रुपए की दवाई खरीदी थी। दवाई के परिणाम अच्छे आने पर उनकी दोबार संजय त्यागी से बातचीत हुई। इसके बाद संजय त्यागी ने उन्हें सस्ती दवाई देने का झांसा दिया तो डॉक्टर उनकी बातों में आ गए। इतना ही एडवांस के तौर पर डॉक्टर ने संजय त्यागी के साथी मोंटू को छप्पन भोग के सामने बुलाकर दो लाख रुपए की रकम भी दे दी थी। चार महीने गुजरने के बाद आरोपियों ने ना तो रकम वापस लौटाई और ना ही दवाई दी। इसके बाद पीडि़त डॉक्टर ने थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में मुंबई जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share:

Next Post

पाकिस्तान पर ईरान की सर्जिकल स्ट्राइक के सबक

Sat Feb 6 , 2021
– आर.के. सिन्हा ईरान ने पाकिस्तान में फिर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। इस हमले का नतीजा यह हुआ कि ईरान ने अपने कुछ अपहृत कर लिए गए नागरिकों को “जैश उल अदल” नाम के आतंकी संगठन के कब्जे से छुड़ा लिया। ईरान की यह सैन्य कार्रवाई विगत मंगलवार रात को हुई। हालांकि इसका मीडिया ने […]