देश राजनीति

मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा गिराने का प्रयास कर रहा है विपक्ष: संजय राऊत

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा गिराने का काम विपक्ष सुनियोजित तरीके से कर रहा है। विपक्ष को इस तरह की साजिश से बाज आना चाहिए।

संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। सर्वोच्च न्यायालय ने आज किस तरह का निर्णय लिया है, इसका मुझे पता नहीं है। इस मामले पर प्रतिक्रिया राज्य के पुलिस महानिदेशक व राज्य के पुलिस महाधिवक्ता ही दे सकते हैं। राऊत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में आज जिस तरह का निर्णय आया है, उस तरह का निर्णय पहले भी लिया जा चुका है। इसलिए इस निर्णय से परेशान होने की जरुरत नहीं है।

संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य में हर वर्ग के लोगों को न्याय दिया जाता है। राज्य की शासन, प्रशासन व न्याय व्यवस्था पूरी तरह से सक्षम है लेकिन विपक्ष राजनीतिक कारणों से मुंबई व महाराष्ट्र पुलिस की प्रतिष्ठा मलिन करने का प्रयास कर रही है। विपक्ष को जिम्मेदारी के साथ बयानबाजी करना चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

योगी सरकार मुझे हिस्ट्रीशीटर बनाने पर तुली, मेरे ऊपर दर्ज किए 9 मुकदमें : सजंय सिंह

Wed Aug 19 , 2020
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सदस्य सजंय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मुझे हिस्ट्रीशीटर बनाने पर तुली है, अभी तक मेरे ऊपर 09 मुकदमें कर दिए है क्योंकि मैंने योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर उन्हें आईना दिखाने का काम किया है। सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय […]