
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश (Rain) का कहर जारी है. भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में कई मंजिला ‘चाल’ (Three-storey building) ढह गई. इस चाल के मलबे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई. देर रात तक मौके पर राहत और बचाव का काम जारी था. आपको बताते चलें कि मानसून और मौसम संबंधी गतिविधियों से बीते कुछ दिनों में मुंबई में हुआ ये चौथा हादसा है. बीएमसी ने हादसे की पुष्टि की है.
चाल गिरने की खबर सुनते ही आस-पास के लोग उधर दौड़े. दुर्घटनास्थल के आस-पास मची अफरातफरी के बीच भीड़ देखने को मिली. मौके पर दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद हैं. जानमाल के नुकसान की आशंका है. हालांकि किसी अनहोनी की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में जमीन धसने की खबर आई. इसके अलावा एक तीन मंजिला ‘चाल’ (chawl) का कुछ हिस्सा ढहने से चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 8.30 बजे जनता नगर में हनुमान मंदिर के पीछे चाल नंबर 5 में घटी.
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक तीन मंजिला इमारत के दो से तीन घर ढह गए, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), लोकल पुलिस, बीएमसी वार्ड ऑफिस और ‘108’ एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया.
भारी बारिश मुंबई पर कैसी मुसीबत लेकर आई है, इस हादसे की तस्वीर इसकी गवाही दे रही हैं. मुंबई में तेज बारिश के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया सड़क धंसने से वहां खड़ी एक गाड़ी गड्ढे में समा गई, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. मुंबई में भारी बारिश और मौसम संबंधी घटनाओं की की वजह से हुआ ये चौथा हादसा बताया जा रहा है. विपक्ष बीजेपी सरकार को घेर रहा है.
अब तक कितने हादसे?
मुंबई में एक पेड़ बस के ऊपर गिर गया उस घटना में एक की मौत हो गई. दूसरी घटना साकीनाका इलाके में घटी, जहां मेनहोल में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. तीसरी घटना में रोड धंस गई. चौथी घटना में ये चाल ढह गई. मुंबई की सड़कों पर पानी भरा है. लोग नाव से चलकर वीडियो बना रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved