उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नगर निगम के कर्मचारियों का होगा स्वास्थ्य बीमा

  • दीपावली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने कहा-सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी समान रूप से मिलेंगे भत्ते

उज्जैन। नगर निगम द्वारा विभाग के सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। इतना ही नहीं सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को भी बीमा सहित समयमान वेतनमान और अन्य भत्तों का समान रूप से फायदा मिलेगा। कल नगर निगम के कर्मचारी संगठनों द्वारा दीपावली मिलन समारोह रखा गया था जिसमें महापौर और जनप्रतिनिधि भी पहुँचे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि नगर निगम कर्मचारियों के हित में काम किए जाएंगे और सभी कर्मचारियों को मेडिक्लेम का लाभ दिलाया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा शैलू गार्डन मंगलनाथ रोड पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में इन विषयों पर चर्चा हुई।


कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि निगम के कर्मचारियों का नियमितीकरण कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। शेष रहे नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समयमान-वेतनमान भी शीघ्र दिलवाया जायेगा। स्वागत भाषण स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी ने दिया। कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट ने तीनों संघों की जानकारी देते हुए बताया कि हम पिछले 45-50 साल से कर्मचारी संघ चला रहे हैं। सन 1981 में सफाई कामगार संघ की स्थापना की और सफाई कर्मचारियों की मांगों के लिये कार्य किये और किये जा रहे हैं। विधायक पारस जैन ने कहा कि पुराने कर्मचारियों-अधिकारियों के कार्य करने का तरीका अलग ही था और उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इसके पश्चात एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी, रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर ने भी विचार रखे। नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने कहा कि आपके सहयोग के बिना में कुछ नहीं कर सकता, आपका सहयोग और साथ से हम स्वच्छता में आगे आएंगे, आने वाला समय उज्जैन के लिए शानदार होगा।

Share:

Next Post

सवारी से पुलिस बैंड गायब...चार आदमी ही बैंड बजाकर कर रहे हैं औपचारिकता

Tue Nov 8 , 2022
हर वर्ष रहता है पुलिस बैंड फिर इस बार क्यों नहीं-प्रोटोकाल के तहत होना चाहिए उज्जैन। सोमवार को निकली महाकाल की सवारी में पूरा पुलिस बैंड नजर नहीं आया…। हालांकि पुलिस विभाग ने चार पुलिसकर्मियों से बाजे बजवाकर औपचारिकता जरूर पूरी करवा दी लेकिन जिन लोगों ने भी यह देखा उनका यही कहना था कि […]