img-fluid

देश के 80% भूभाग और 76% आबादी पर NDA का प्रतिनिधित्व, अमित शाह बोले- मोदी युग रहेगा ‘स्वर्णिम काल’ के रूप में याद

June 12, 2026

नई दिल्ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज देश के 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र और 76 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। गुरुवार को नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में शाह ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को निर्णायक और परिवर्तनकारी बताया।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने कई दशकों पुरानी चुनौतियों से छुटकारा पाया है। उन्होंने नक्सलवाद, आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कठिन समस्याओं का ठोस समाधान किया है।

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को लंबे समय तक स्थिर नेतृत्व दिया है, जिसका असर विभिन्न क्षेत्रों में विकास के रूप में दिखाई देता है। उनके मुताबिक, मोदी सरकार का दौर दूरदर्शी नीतियों, मजबूत विदेश नीति और राष्ट्रीय सम्मान को प्राथमिकता देने वाली रक्षा रणनीति के लिए याद किया जाएगा।



  • पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
    गृह मंत्री ने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 25 वर्षों में जनता का विश्वास जीता है, जो भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत को दर्शाता है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद 62 वर्षों तक देश ने कई प्रधानमंत्रियों और गठबंधन सरकारों का दौर देखा, जिससे राजनीतिक अस्थिरता बनी रही।

    शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी बिना थके और बिना अवकाश लिए लंबे समय तक काम करते हुए देश सेवा में जुटे रहते हैं।

    जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति पर टिप्पणी
    अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से आगे बढ़कर विकास केंद्रित राजनीति को मजबूत किया है। उनके मुताबिक, अब देश की जनता जाति और धर्म आधारित राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

    अनुच्छेद 370 से लेकर तीन तलाक तक का जिक्र
    शाह ने मोदी सरकार के बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौर में अनुच्छेद 370 और 35A को समाप्त किया गया, तीन तलाक की प्रथा खत्म हुई और शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए Citizenship Amendment Act लागू किया गया। इसके अलावा ब्रिटिशकालीन कानूनों की जगह नए आपराधिक कानून लागू किए गए।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया, आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई और सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक व ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों से भारत की रक्षा नीति को नई दिशा मिली।

    शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सुशासन और विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रहा है, साथ ही ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों को भी सम्मान दिया गया, जिन्हें लंबे समय तक उचित पहचान नहीं मिल सकी थी।

    Share:

  • POK में हिंसा पर UK सांसद का बड़ा दावा, भारत की बढ़ती ताकत का भी किया जिक्र

    Fri Jun 12 , 2026
    लंदन. लंदन (London) में ब्रिटेन (Britain) के सांसद (MP) बॉब ब्लैकमैन (Bob Blackman) ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा कथित रूप से गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों की मौत और बड़ी संख्या में घायल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved