विदेश

नेपाल चुनाव में इस नयी पार्टी का चौंकाने वाला प्रदर्शन, अब तक 7 सीटों पर दर्ज की जीत

काठमांडू । नेपाल (Nepal) के संसदीय चुनाव (parliamentary elections) में नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्थापित पार्टियों को चौंका दिया है। करीब 5 माह पहले बनी इस पार्टी ने अब तक घोषित 118 सीट के नतीजों में सात सीटों पर जीत का परचम लहराया है। अपने पहले ही चुनाव में पार्टी का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन उनके विरोधियों के लिए चेतावनी से कम नहीं है। पार्टी को नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) और सीपीएन-यूएमएल (cpan-uml) जैसे बड़े राजनीतिक दलों (Political parties) के बाद चुनाव में चौथा स्थान मिलता नजर आ रहा है।

21 जून, 2022 को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का गठन किया गया था। पूर्व टेलीविजन होस्ट 48 वर्षीय रबी लामिछाने ने आरएसपी का गठन किया है। पार्टी प्रमुख भी वही हैं। यह नई पार्टी देश में नई राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। चुनाव में लोगों ने इसको भरपूर समर्थन दिया है। आरएसपी के चुनाव चिन्ह घंटी के बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि बड़ी पार्टियों के खिलाफ घंटी बज रही है।


2013 में बनाया था विश्व रिकॉर्ड
रबी लामिछाने ने अप्रैल 2013 में सबसे लंबा टॉक शो होस्ट करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान उन्होंने 62 घंटे के एक शो को होस्ट किया था। इसके बाद से वह सुर्खियों में रहने लगे।

राजनीतिक सफर
रबी ने साल 2022 में गैलेक्सी 4 के टीवी के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बनाई और लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी उतार दी। उन्होंने ने चितवन संसदीय सीट पर सत्ताधारी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार और केंद्र में मंत्री रहे एक पुराने नेता हराया।

पार्टी के सदस्य ही कार्यकर्ता
– पूर्व पत्रकार और युवा राजनेता लामिछाने अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
– पार्टी की विचारधारा संवैधानिक समाजवाद और सहभागी लोकतंत्र की है।
– पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसकी कोई शाखा या संगठन नहीं होगा और सदस्य ही कार्यकर्ता होंगे।
– पार्टी रिकॉल इलेक्शन और राइट टू रिजेक्शन का समर्थन करती है।

Share:

Next Post

दिल्ली एम्‍स का सर्वर अभी भी डाउन, जांच में जुटी एनआईए

Sat Nov 26 , 2022
नई दिल्‍ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का सर्वर (Server) शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी डाउन (Down) रहा और कर्मचारियों (employees) को पुराने जमाने की तरह मरीजों का काम करने के लिए कागज-कलम का सहारा लेना पड़ा. वहीं, देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल (hospital) का सर्वर यूं डाउन क्यों […]