img-fluid

तमिलनाडु : BJP नेता अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी का एलान, कहा- आज से हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे

June 05, 2026

चेन्नई. पूर्व तमिलनाडु (Tamil Nadu) भाजपा (BJP)  प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई (Annamalai) ने पार्टी से इस्तीफा (resigns) देने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी (New political party) बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं, जो आगे चलकर एक नई पार्टी का रूप लेगा। सोशल मीडिया के जरिए जनता को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन और एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है।

उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक लक्ष्य अब पहले से बड़े हो गए हैं और उन्हें अधिक लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना है। अन्नामलाई ने दावा किया कि भाजपा में रहते हुए उन्होंने कभी भी तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति और राज्य के जल अधिकारों जैसे मुद्दों पर समझौता नहीं किया।


  • भाजपा छोड़ने के अपने फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने पूरी गरिमा और सम्मान के साथ लिया है ताकि तमिलनाडु में एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत की जा सके। अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी नेतृत्व को अपने इस्तीफे की इच्छा से अवगत करा दिया था, लेकिन उनसे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करने को कहा गया।

    उन्होंने कहा कि मेरे सामने हमेशा यह द्वंद्व रहा कि मैं पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं या तमिलनाडु का बेटा। आखिरकार मैंने अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया।

    अन्नामलाई ने यह भी घोषणा की कि उनकी नई राजनीतिक पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को 2 जून को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र में उन्होंने कहा था कि वह तमिलनाडु में विकासोन्मुख और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के अपने दृष्टिकोण को लेकर पार्टी नेतृत्व पर और बोझ नहीं डालना चाहते।

    Share:

  • एक्टर जेम्स हैंडी का निधन, गर्लफ्रेंड के बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

    Fri Jun 5 , 2026
    डेस्क। हॉलीवुड एक्टर जेम्स हैंडी ‘टॉप गन मेवरिक’ और ‘जुमांजी’ जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है। लॉस एंजिल्स के टार्जाना इलाके में उनकी हत्या चाकू मारकर की गई है। इस घटना को उनकी गर्लफ्रेंड के बेटे ने अंजाम दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर जेम्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved