img-fluid

आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

October 05, 2026

  • डॉ. अमिता सक्सेना अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव सचिव

जबलपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर शाखा की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह आईएमए हाउस, राइट टाउन, जबलपुर में 4 अक्टूबर को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. अमिता सक्सेना ने अध्यक्ष पद तथा डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे, आईएमए मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीएम शरणागत, विशिष्ट अतिथि एवं डीन, मेडिकल कॉलेज डॉ. नवीन सक्सेना, आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भट्टे एवं सीएमपीएओ जबलपुर डॉ. नवीन कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।



  • कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. मोहसिन अंसारी ने शपथ ली। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी एवं डॉ. शमीक रजा ने शपथ ग्रहण की। संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. ऋचा धीरवानी, डॉ. राजेश पटेल एवं डॉ. राजेश केवट ने शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. कुसुम जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. संध्या जैन एवं डॉ. अमिता जैन ने शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने चिकित्सकों से समाज के वंचित एवं गरीब वर्गों के बीच सक्रिय भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। आईएमए मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. एम. शरणागत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में चिकित्सकों के सक्रिय योगदान पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवनित सक्सेना ने सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर अपडेट रहने की सलाह दी। स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भट्टे ने चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने और उसके समावेश पर जोर दिया। सीएमपीएओ जबलपुर डॉ. नवीन कोठारी ने चिकित्सकों से अपने क्लीनिक एवं अस्पतालों में सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। आईएमए जबलपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमिता सक्सेना ने इस वर्ष निवारक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य, माता एवं शिशु स्वास्थ्य तथा गर्भ संस्कार को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया। सचिव डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने इस वर्ष डायबिटीज एवं थायरॉइड जागरूकता तथा मेटाबोलिक हेल्थ को लेकर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. अजय सेठ, डॉ. राकेश पाठक, डॉ. वी. के. भारद्वाज, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. सुनील बहल, डॉ. दीपक साहू, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश खरे, डॉ. पारस स्वामी, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव एवं डॉ. तरुण नागपाल सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

    Share:

  • सेवा सेतु शिविरों 2379 हितग्राहियों को मिला लाभ

    Mon Oct 5 , 2026
    जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत नगर निगम द्वारा शहर के 15 संभागों में जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में 2379 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीयन कराया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved