जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

रात के तापमान में गिरावट, रबी की वोबनी के लिए अनुकूल हुआ मौसम

छतरपुर । नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही गुलाबी ठंड शुरु हो गई है। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। तापमान गिरने के साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड शुरु हो गई है। वहीं अनुकूल तापमान व मौसम के चलते कृषि विभाग ने रबी की बोवनी की सलाह जारी की है।
किसानों ने रबी खेती की तैयारी शुरू की
ठंड शुरू होते ही किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने रबी की खेती के लिए तैयारी शुरू कर दी है, खेतों में पलेवा चल रहा है। किसान गेहूं, सरसों, चना, जौ, मटर आदि की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। किसान देवी सिंह और रमेश साहू ने कहा कि ठंड सही समय पर शुरू हुई है। इससे खेती में लाभ होगा।
अब लगातार गिरेगा पारा
मौसम केन्द्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने हिस से चर्चा करते हुए बताया कि बारिश के मौसम में अच्छी बारिश नहीं होने से ठंड आने में देरी हुई। ऐसे में रात का तापमान घटता है और दिन का स्थिर रहता है। आने वाले दिनों में दिन और रात का पारा लगातार नीचे आने की उम्मीद है। नवंबर माह में ठीक-ठाक सर्दी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से मौसम साफ होने के बाद 4 दिनों के दौरान में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी, वहीं दिन के तापमान में 0.5 से 1 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कृषि के हिसाब से भी फिलहाल यह मौसम अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने किसानों को सही समय पर बोवनी करने की सलाह दी है।(हि.स.)

Share:

Next Post

दुबई की हवा का आनंद ले रही हैं तापसी पन्नू, शेयर की तस्वीर 

Sun Nov 1 , 2020
फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की शूटिंग पूरी करने के बाद तापसी पन्नू ने अपनी अगली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग शुरू करने वाली है। मालदीव में छुट्टियां बिताने के बाद तापसी पन्नू ने 30 अक्टूबर को फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को पूरा कर लिया है। मिस्ट्री थ्रिलर इस फिल्म की शूट पूरी करने के दो दिन बाद […]