देश

जनसंख्या नियंत्रण के मामले में नीतीश को मिला मांझी का साथ


पटना। बिहार (Bihar) में जनसंख्या नियंत्रण (Population control) को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, जनसंख्या नियंत्रण के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) को सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) का साथ मिला है।


हम के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का नीतीश मॉडल सफल है। उन्होंने नीतीश मॉडल को अन्य राज्यों को भी अपनाने की आवश्यकता बताई है।
पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान एवं उपायों का स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा, ” बिहार में बच्चियों के शिक्षा का असर है कि देश के प्रजनन दर के औसत बिहार का प्रजनन दर कम है। इसलिए, जनसंख्या नियंत्रण के लिए अन्य राज्यों को भी नीतीश कुमार के मॉडल को अपनाने की आवश्यकता है।”

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की घोषणा के बाद बिहार में यह मामला गर्म हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाना जरूरी नहीं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने से बहुत लाभ नहीं होने वाला है। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरुक करना जरूरी है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सरकार में शामिल भाजपा के नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बताया है।

Share:

Next Post

कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया

Wed Jul 14 , 2021
नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई और कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees) को बड़ा तोहफा (Gift) दिया गया है। खबरों के अनुसार, केंद्र सरकार (Central government) ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र […]