भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Poster के चक्कर वालों को कोई नहीं पूछेगा

  • भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक में शिवराज की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नसीहत

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को मोर्चा प्रकोष्ठों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि होर्डिंग पोस्टर (Hording Poster) के चक्कर में रहोंगे और काम नहीं करोंगे तो बाद में कोई भटे के भाव नहीं पूछेगा। इसलिए किसी को कोई गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। अब स्वागत का दौर समाप्त है। अब काम का दौर शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का क्रेडिट लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी संभालें। जनता के बीच संदेश जाए भाजपा सरकार कर रही है।
सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि सरकार के काम आपके हाथों में सौप रहा हूं। अकेले हम नहीं करेंगे आप संभालिए। सरकार और संगठन मिलकर करेंगे। अपनी सरकार है काहे का डरना। भाजपा की सरकार है एक दम स्पष्ट है। विपक्ष विपक्ष कुछ नहीं है। सीएम ने मोर्चा और प्रकोष्ठो को पंचायत स्तर पर टीम खड़ी करने की बात कहते हुए कहा कि यदि पंचायत की जिम्मेदारी हम संभाले लें तो कोई हमें हरा नहीं सकता इसलिए सबसे पहले पंचायत तक पहुंचे।


टीम के गठन पर नाराजगी
मुख्यमंत्री ने मोर्चा और प्रकोष्ठों की टीम गठन कि लेटलतीफी का जिक्र करते हुए कहा कि इस काम को तेजी से किया जाए, ऐसा ना हो कि टाइम ही निकल जाए। इसका ध्यान रखें,कर लेंगे, देख लेंगे, हो जाएगा की सोच में समय निकल जाएगा और पता भी नहीं चलेगा। इसलिए कल पर कोई काम नहीं छोड़ सकते। कई बार गठन करते करते टाइम ही निकल जाए और चुनाव आ जाए। सीएम शिवराज ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते निकाली क्रांति मशाल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख लोगो ने गिरफ्तारी दी थी सरकार पागल हो गई थी,जिद से काम पूरा होगा, अब पार्टी को विस्तार दें, पार्टी को विस्तार देकर हम भारत माता की बहुत बड़ी सेवा करेंगे। सीएम ने कहा 1990 में जो टीम खड़ी हुई थी उस समय एक टीम ऐसी उभरी जो आज दिखाई दे रही है। सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति का हमसे बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं है। सीएम ने महिला मोर्चा से कहा कि 14 सितंबर को महिला मोर्चा सेल्फ हेल्प ग्रुप की पंचायत होगी, महिला स्व सहायता समूह की बड़ी ताकत खड़ी हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण पर कहा कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाया है।

30 तक मार्चो के जिला अध्यक्ष बनाने का निर्देश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक में कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हम सब सौभाग्शााली है कि हमारी आज इतनी बड़ी ताकत है, पार्टी विथ डिफरेंस के लिए हम अन्य दलों से अलग है। उन्होंने कहा कि आज बैठक में कोई नया व्यक्ति भी हो सकता है। सभी में क्षमता और योग्यता है। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन ही इसलिए है कि हो सकता है बीजेपी से सीधे लोग नहीं जुड़ पाते है, इसलिए मोर्चा प्रकोष्ठ से जोड़े। शर्मा ने कहा कि सभी समाज का प्रतिनिधित्व बीजेपी में होना चाहिए। अल्प संख्यक समुदायक के बीच भी काम करना चाहते है। हम समाज के अंदर जाते है तो अच्छे काम करने वाले लोग भी है। हम संगठन को कैसे विस्तार दे सकते है। यह हमको तय करना है। वीडी शर्मा ने मोर्चा अध्यक्षो से कहा कि 30 सितंबर तक मार्चो के जिला अध्यक्ष बनाना है। उन्होंने उप चुनाव पर कहा कि हम इतनी बड़ी ताकत से मैदान में उतर जाए तो उप चुनाव नहीं हारेंगे। इस ताकत को मैदान में उतरने की जरूरत हैं। नीचे जमीन पर उतरने के लिए हमें अनुशासन जरूरी है। वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि कई बार अपने ही लोग कटघरे में खड़ा कर दते है। इसलिए प्रशिक्षण की जरूरत है।

मांगा एक साल का प्लान
शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया और फोन पर बाते करते वक्त सतर्क रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा अध्यक्षों से एक साल का प्लान मांगा उन्होंने कहा कि आप क्या करेंगे एक साल में उसका का प्लान बताएं। बैठक के बाद शर्मा ने मीडिया से कहा कि चुनावों में मोर्चा प्रकोष्ठ की क्या भूमिका है। किसका क्या रोल होगा। चाहे वो उपचुनाव हो या नगरीय निकाय चुनाव, उनकी तैयारी के साथ संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर बैठक में चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ साल भर की योजना भी तैयार कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जबलपुर में दौरा प्रस्तावित है। इसकी सैंद्धांतिक अनुमति मिली है। कार्यक्रम अभी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वह क्रांतिकारी शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री 18 सितंबर को जबलपुर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Share:

Next Post

तोडफ़ोड़ और गणेश उत्सव को लेकर कलेक्टर से मिले कांग्रेसी

Sun Sep 5 , 2021
गणेश स्थापना के लिए 85 वार्डों में पंडाल सजाएंगे इन्दौर। विधायक संजय शुक्ला (MLA Sanjay Shukla,) की अगुआई में कल कांग्रेसी (Congress) कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh) से मिले और गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) में शहर के सभी वार्डों में गणेश पंडाल लगाने की मांग करते हुए शहर में बारिश (Rain) के मौसम हो […]