इंदौर न्यूज़ (Indore News)

व्यास नगर में कुख्यात गुंडे का मकान निगम की टीम ने खाली कर ढहाया


इंदौर। आज सुबह दोनों स्थानों पर कार्रवाई के बाद तीसरी कार्रवाई 9, व्यास नगर में हुई। कालानी नगर के समीप बने व्यास नगर में चंदननगर और अन्य थानों में लिस्टेड गुंडे जितेंद्र उर्फ नानू तायड़े का मकान है। जब निगम की टीम मौके पर पहुंची तो घर में ज्यादा लोग नहीं थे। एक- दो सदस्यों ने निगम की टीम के साथ मिलकर सामान हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया और फिर उसके बाद पोकलेन की मदद से मकान को ढहाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नानू पर चंदननगर और अन्य थानों में 20 से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं और इनमें अधिकांश प्रकरण गंभीर अपराधों के भी हैं। उक्त क्षेत्र में कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिन्हें पुलिस बल ने डंडे फटकारकर भगाया। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारी वैभव देवलासे, बबलू कल्याणे ने पास के मकानों में रहने वाले लोगों को एक ओर कराया, क्योंकि तोडफ़ोड़ के दौरान उसका मलबा और ईंट के हिस्से आसपास गिर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक मकान ज्यादा बड़ा नहीं था और उसका अनुमानित क्षेत्रफल 300 स्क्वेयर फीट के आसपास था।

कार्रवाई इतनी गुप्त कि कई अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को पता नहीं चलते स्थान
नगर निगम, पुलिस विभाग और प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को पूरी तरह गुप्त रखा जा रहा है, ताकि पहले से किसी को भनक लगने पर वहां कोई हंगामे की स्थिति नहीं बन सके। पुलिस विभाग और नगर निगम के अफसर रात में कार्रवाई की योजना तैयार कर संबंधित थानों को पुलिस बल उपलब्ध रखने के निर्देश दे देते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में महिला पुलिस और नगर निगम का अमला भी अफसरों के बताए स्थान पर पहुंच जाता है, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है, कार्रवाई कहां होना है।

Share:

Next Post

कुछ और गुंडों के मकानों की पड़ताल करने आज जाएंगे निगम अफसर

Wed Nov 18 , 2020
25 से ज्यादा गुंडे चिन्हित… 15 के ठिकाने खोजे इन्दौर। पुलिस विभाग ने 15 से ज्यादा गुंडों के मकान चिन्हित कर लिए हैं और पिछले दिनों बनाई गई सूची में करीब 25 गुंडों के मकानों की सूची बनी थी। अब आज और कल निगम के कई बीओ, बीआई विभिन्न गुंडों के मकानों की पड़ताल करने […]