भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब लोगों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निराकरण

  • मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक

भोपाल। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से प्रारंभ होगा। इसके लिए 67 नागरिक सेवाओं का चयन किया है। लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिए कलेक्टोरेट, जिला पंचायत समेत सभी सरकारी ऑफिसों में प्रतिदिन शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल ने निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 मई को अलीराजपुर जिले से इस अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस दिन जिले में बड़ा आयोजन होगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बड़ा कार्यक्रम होगा और लोगों की समस्याओं का भी निपटारा किया जाएगा। खास बात यह है कि भरी सभा में मुख्यमंत्री लोगों से पूछेंगे कि उन्हें किसी अधिकारी या कर्मचारी से कोई शिकायत है क्या। जनप्रतिनियों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्णय ले सकते हैं। पिछले जनसेवा अभियान में भी मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट एवं जनसेवा में गंभीर लापरवाही करने वाले शासकीय सेवकों को मंच से ही निलंबित करने के निर्देशदिए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चुनावी वर्ष में अभियान को सफल बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग जुट गया है। उसने इसके लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यालयों में शिविर लगेंगे उनके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। साथ ही इसके लिए जिन 67 सेवाओं का चयन किया गया है, उनके आवेदन कार्यालयों में चाहे वे ऑनलाइन हों या ऑफलाइन जो अभियान के पहले से लंबित है, उनका निराकरण अभियान के दौरान त्वरित रूप से किया जाए। साथ ही प्रतिदिन जितने आवेदनों का निराकरण किया जाए उन्हें पोर्टल पर दर्ज किया जाए।



लापरवाह और भ्रष्टाचारियों पर होगी कर्रवाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर जन सेवा में लापरवाह अफसरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने वालो हैं। अभियान के दौरान उन अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार एवं अन्य शिकायतें हैं। सीएम हेल्पलाइन में आईं शिकायतों के आधार पर इस तरह के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर निलंबन से लेकर तबादले तक की कार्रवाई होगी। इस अभियान में लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा साथ ही समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में जन- सामान्य से संबंधित 67 सेवा के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, भवन अनुज्ञा, ड्राइविंग लायसेंस, वाहन पंजीयन जैसी सेवाएँ सम्मिलित हैं। यह सेवाएँ राजस्व, सामान्य प्रशासन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, श्रम, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा- कौशल विकास और रोजगार, उद्यानिकी तथा परिवहन विभाग से संबंधित हैं।

 

Share:

Next Post

सुनी सुनाई : मंगलवार 09 मई 2023

Tue May 9 , 2023
मप्र के आईपीएस से घबराए राजस्थान के सीएम! मप्र के 1987 बैच के आईपीएस पवन जैन फिलहाल डीजी होमगार्ड हैं। अभी उन्होंने न तो नौकरी से इस्तीफा दिया है और न ही भाजपा ने उन्हें राजस्थान की राजाखेड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में […]