भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अब हलाली में पिकनिक का मजा खाना पकाने की सुविधा भी होगी

  • पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस विश्वनाथ ने दी जानकारी

भोपाल। पर्यटकों और राजधानी वासियों के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम जल्द ही एक सौगात देने जा रहा है। राजधानी से 35 किलोमीटर दूर स्थित हलाली डैम के पास स्थित पर्यटन निगम की इकाई हलाली रिट्रीट में पिकनिक मनाने के साथ यहां पर खाना पकाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां पर सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह तक पिकनिक मनाने की अनुमति मिल जाएगी। यह स्थान सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ और जंगल के बीच हरियाली से घिरे इस स्थान पर वॉटर-बॉडी है। यह एक बेहतरीन पिकनिक स्थल है। मप्र पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार 21 सितंबर से आयोजन में 100 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति दी है। निगम द्वारा इस स्थल पर पिकनिक मनाने की सुविधा सितम्बर के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ की जाएगी। विश्वनाथन ने कहा कि यहां स्थित कैंपस में पिकनिक मनाने के लिए निगम द्वारा निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार बुकिंग करवाई जा सकती है। निर्धारित व्यक्तियों की संख्या के आधार पर आयोजन किया जा सकेगा। खास बात यह है यहां पर खुद भी खाना पकाया जा सकेगा। भोजन बनाने के साधन भी यहां उपलब्ध होंगे। मालूम हो कि पर्यटन निगम की इस इकाई में अतिथियों के लिए 10 रूम रेस्टॉरेंट,कांफ्रेंस हॉल और बोट क्लब आदि की सुविधाएं भी हैं।

Share:

Next Post

शिक्षक की गरिमा प्रतिष्ठित हो

Fri Sep 4 , 2020
शिक्षक दिवस 05 सितम्बर पर विशेष – गिरीश्वर मिश्र ‘शिक्षक दिवस’ मनाया जाना अब भारत की औपचारिक संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। सन् 1962 से विख्यात दार्शनिक, शिक्षक और राजनेता भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को इस रूप में मनाना शुरू किया गया था। यूनेस्को ने भी 5 अक्तूबर को […]