उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Chain Snatching के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नागदा। शनिवार रात को रेल्वे ब्रिज पर प्रकाशनगर निवासी महिला घूम रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। सीएसपी मनोज रत्नाकर और बिरलाग्राम प्रभारी कि सतर्कता और फरियादी परिवार के सहयोग के चलते मात्र 12 घंटे मे एक आरोपी को पकड़ लिया गया।



सीएसपी मनोज रत्नाकर ने बताया कि मंगलसूत्र लूटे जाने के बाद पुलिस मे तत्काल अपने सूचनातन्त्र के माध्यम से संदिग्ध पर नजर रखी। लेकोडिय़ा निवासी चेतन जो कि पूर्व में भी एक लूट का आरोपी था को हिरासत मे लेकर प्रत्यक्षदर्शी सुनील मालवीय और आली को दिखाया जिन्होंने उसे पहचान लिया। आरोपी से मंगलसूत्र जब्त कर लिया तथा उसने बताया कि घटना मे उसका उसका साथ दुर्गापुरा निवासी विशाल ने दिया। पुलिस कि मदद करने पर सुनील और अली का स्वागत सीएसपी द्वारा किया गया। ाटना के खुलासे मे प्रभारी हेमंत सिंह जादौन, आरक्षक प्रकाश यादव, दीपक पाल, सुरेश डान्गी, जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं प्रद्युम्न की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Next Post

सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम

Mon Sep 13 , 2021
17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भाजपा सेवा कार्य करेगी तथा बूथ स्तर पर काम करने की बात कही गई है। इस लेकर भाजपा नगर की कामकाजी बैठक जिला अध्यक्ष विवेक जोशी की अध्यक्षता व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश सह […]