टेक्‍नोलॉजी

Oppo ने लांच की अपनी पहली स्‍मार्ट टीवी इन धांसु फीचर्स के साथ, जानियें

दोस्‍तो आज का युग आधुनिक युग है दिन प्रतिदिन मनुष्‍य टैक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में प्र‍गति करता ही जा रहा है । आज के टैक्‍नोलॉजी के इस दौर में बेहतर को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है और लगभग इसमें सफलता भी मिल रही है। काफी समय से चर्चा थी कि Oppo जल्द ही स्मार्ट टीवी बाजार में उतारने वाला है। वहीं अब कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना स्मार्ट टीवी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री करते हुए कंपनी एक साथ दो स्मार्ट टीवी OPPO TV S1 और OPPO TV R1 को लॉन्च किया है। फिलहाल इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है। अन्य देशों में यह कब तक दस्तक देंगे, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आइए जानते हैं OPPO TV S1 और OPPO TV R1 के खास फीचर्स और कीमत से जुड़ी डिटेल….

OPPO TV S1 और OPPO TV R1: कीमत

Oppo Smart TV S1 को चीन को CNY 7,999 यानि करीब 87,800 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo Smart TV R1 दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्ट टीवी के 55 इंच मॉडल की कीमत CNY 3,299 यानि करीब 36,200 रुपये है। जबकि 65 इंच मॉडल को CNY 4,299 यानि करीब 47,200 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये दोनों स्मार्ट टीवी लॉन्च के साथ ही कंपनी की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Oppo Smart TV S1: स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Smart TV S1 में 65 इंच का QLED Quantum Dot डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 3,840×2,160 पिक्सल है और इसमें आपको शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है और quad-core MediaTek MT9950 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए कुल 18 स्पीकर्स दिए गए हैं। खास बात है कि इस टीवी में आपको फुल एचडी पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एथरनेट, एचडीएमआई 2.0, दो एचडीएमआई 2.1 और दो यूएसबी 3.0 जैसे फीचर्स​ दिए गए हैं।

Share:

Next Post

जबलपुर पुलिस फेल: 200 जवानों के बीच से फिरौती ले गए थे अपहरणकर्ता

Tue Oct 20 , 2020
भोपाल। जबलपुर में 13 वर्षीय बालक के अपहरण और फिर हत्या के मामले में पुलिस की हर स्तर पर लापरवाही सामने आई। अपहरण के बाद आरोपी बालक को कार में लेकर शहर में घूमते रहे, फिर उसकी हत्या के बाद भी फिरौती वसूली गई। खास बात यह है कि जिस स्थान पर फिरौती के आठ […]