देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र में 11 लाख हेक्टेयर भूमि में हो रही जैविक खेती: कृषि मंत्री पटेल

भोपाल। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Farmers Welfare and Agriculture Development Minister Kamal Patel) ने बुधवार को सलकनपुर में समर्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जैविक खेती करने वाले किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, देश का ऐसा पहला प्रदेश है जिसमें 11 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर जैविक खेती की जा रही है। मंत्री पटेल ने सभी के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से जैविक खेती को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता जताई।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि आजादी के बाद हरित क्रांति के कारण ज्यादा उत्पादन की लालसा में हमने देशी तकनीकी की बजाए पेस्टिसाइड और फ़र्टिलाइज़र का ज्यादा उपयोग किया है, इससे भूमि की उर्वरा शक्ति की क्षति हुई हैं। आज की आवश्यकता है प्राकृतिक और जैविक खेती। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगभग 11 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती होती है। इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि पाठ्यक्रमों में जैविक खेती को विषय के रूप में सम्मिलित करने का कार्य पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि जैविक और गो पर आधारित खेती के लिए भी अलग से कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना जाएगी। उन्होंने कहा कि इंदौर कृषि महाविद्यालय को भी कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर संत उत्तम स्वामी और पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

करवा चौथ पर धूम मचाएगा भोपाल की दीदियों का संस्कार हैम्पर

Thu Oct 21 , 2021
भोपाल। एक जिला एक उत्पाद के तहत भोपाल की दीदियों ने फिर कुछ नायाब किया है। अब करवा चौथ को यादगार बनाने के लिए संस्कार हैम्पर को बाजार में आम उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उतारा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित […]