देश

‘हमारे कार्यकर्ताओं को घसीटा और पीटा गया’, आप का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप

मुंबई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार को तड़के प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं ने मुंबई पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

धक्का दिया गया, पीटा गया और महिलाओं को….
आप की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात में उनके कार्यकर्ताओं को धक्का दिया गया, पीटा गया और महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को घूंसा भी मारा।
मेनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज पुलिस की क्रूरता देखी गई। मोदी की ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुंबई के आप कार्यकर्ताओं को घसीटा गया, पीटा गया और यहां तक कि घूंसा भी मारा गया।


लोकसभा चुनाव 2024 का बड़ा टर्न आउट
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। पहले चरण के नामांकन के लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के 9वें समन पर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राहत नहीं मिली और देर शाम गिरफ्तार हो गए। मुख्यमंत्री के तौर पर वह जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। लेकिन इसे लोकसभा चुनाव 2024 का बड़ा टर्न आउट माना जा रहा है।

गिरफ्तारी पर राजनीतिक दलों में भड़का गुस्सा
केजरीवाल की गिरफ्तारी को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से लेकर सभी ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से साफ है कि ईडी और भाजपा अदालतों का सम्मान नहीं करती। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे गलत और असंवैधानिक करार दिया है। प्रियंका गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का लगातार दबाव है। एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिए गए हैं और दूसरे को जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपना स्तर इतना नीचे गिराना शोभा नहीं देता।

Share:

Next Post

चौथी पास शख्‍स की साजिश, 6 साल तक चकरघिन्‍नी बनी रही 4 राज्‍यों की पुलिस

Fri Mar 22 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक चौथी पास शख्‍स (fourth pass person) ने ऐसी साजिश रची, जिसका खुलासा संयुक्‍त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के एयर बार्डर कंट्रोल (एसीबी) (Air Border Control (ACB) के अधिकारियों ने किया और देखते ही देखते भारत (India) के चार राज्‍यों की पुलिस (Police of four […]