चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश राजनीति

अति आत्मविश्वास और फील गुड अत्यंत घातक : सिंधिया

चंदेरी (Chandri)! भाजपा (BJP) अपने चुनाव प्रचार को गति देने में जुटी हुई है।  प्रत्याशी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान (public relations campaign) चला रहे हैं। अब बूथ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर अलग रणनीति तैयार की जा रही है।इसी क्रम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य को लेकर चंदेरी के प्रगति गार्डन में बूथ समिति संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के लोक सभा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा  बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया गया।उन्होंने कहा चंदेरी हम सभी के लिए इतिहास की पूंजी है।यह चुनाव माँ भारती को अक्षूर्ण रखने का संग्राम है।आपने विधानसभा चुनाव में होश के साथ जो जोश दिखाया उस होश और जोश ने कांग्रेस को पूरे मध्यप्रदेश में वेहोश कर दिया।लेकिन एक माह से में क्षेत्र में घूम रहा हूँ और मुझे आभास हो रहा है की संपूर्ण क्षेत्र में अति आत्मविश्वास का माहौल गूंज रहा है।अंग्रेजी में उसे फीलगुड  कहते है ।अतिआत्मविश्वास और फीलगुड सबसे घातक है।अतिआत्मविश्वास कभी नहीं होना चाहिए।
उन्होंने विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा की पूरे प्रदेश में वातावरण चल रहा था की कांग्रेस की सरकार बन रही है जब यह वातावरण पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा था तब आपके और हमारे दिल में धड़कन बड़ रही थी।धड़कन मतलव भय बड़ रहा था की वह चोर वापस न आ जाये जिन्होंने मध्यप्रदेश का भंटाडार किया था और हम कमर कसकर तैयार हो गये थे।मुझे आप सभी से विधानसभा चुनाव के समय का वातावरण फिर से चाहिए।इसलिए सात मई तक अति आत्मविश्वास को त्यागों और भय और भूख अपने दिल और पेट में धारण करो।मतदाता सूची पर उन्होंने कहा की यह मतदाता सूची कुछ दिनों तक आपका धर्म ग्रंथ है।अतः इस ग्रंथ की जिम्मेदारी का सही वितरण कर अपने कार्य को पूरा करे।लाभार्थियों की सूची आपकी पूंजी है।इसे लेकर एक एक लाभार्थी के पास पहुंचना है।सारे के सारे लाभार्थी मोदी जी का परिवार हैं।उनको एहसास होना चाहिए की  उन्हें जो भी लाभ प्राप्त हुआ है वह मोदी जी ने दिलवाया है।अंतमें उन्होंने कहा की हमें पुराने समय की तरह घर घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित करना है जिससे की कोई भी मतदाता वंचित न रह पाये।
*सिंधिया ने की कार्यकर्ताओं के साथ मस्ती*-
 केंद्रीय मंत्री सिंधिया जब सभी बूथ की टेवलो पर जाकर कार्यकर्ताओं से परिचय लेकर उनके साथ फोटू खिचवा रहे थे उसी समय  गुना लोक सभा चुनाव के लिए  बनाये गये  चुनावी अभियान का  गाना मंच से चालू हो गया गाने को सुनते ही वह  सं थिरकते हुए, कार्यकर्ताओं में जोश भरने लगे सभी कार्यकर्ताओं ने भी सिंधिया के साथ खूब मस्ती और मनोरंजन किया।
एक मिनट का किया मौन धारण-गुना में सड़क दुर्घटना में मृत हुए भाजपा के पदाधिकारियों के लिये सभी ने एक मिनट का मौन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।।
 *जिला उपाध्यक्ष ने की भाजपा की सदस्य ग्रहण*
बरसों से कांग्रेस को अपनी सेवाएं  देते आ रहे दिलीप रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष  कांग्रेस पार्टी ने आज सैकड़ो ग्रामीण जनों के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा आगामी चुनाव में पुरजोर बहुमत से जीत जलाने का आश्वासन भी दिया
Share:

Next Post

लोकसभा चुनाव में MP की राजगढ़ संसदीय सीट पर होंगे 384 कैंडिडेट?

Fri Apr 12 , 2024
राजगढ़ (Rajgarh.)। राजगढ़ संसदीय सीट (Rajgarh parliamentary seat) पर कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को उम्मीदवार बनाया है. यहां उनका मुकाबला दो बार के सांसद बीजेपी कैंडिडेट रोडमल नागर से है. अब मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या देश की संसदीय […]