ज़रा हटके देश

पाकिस्तान शख्स ने सीमा हैदर को वापस करने भारत को दी धमकी, बदले में लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली (New Delhi) । पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Pakistani woman Seema Haider) जब से भारत (India) आई हैं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी सीमा हैदर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ भारत के कई संगठन उनको पाकिस्तान वापस भेजने की चेतावनी दे चुके हैं तो वहीं पाकिस्तान में डाकुओं ने भी सीमा हैदर और भारत को धमकी (Threat) दी है। अब एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) हो रहा है जिसमें वह भारत को धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि उसकी इस धमकी पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।


वीडियो में शख्स बोलता है, सीमा को अगर आज रात 12 बजे तक वापस नहीं किया तो समझो भारत फिनिशशशश…… लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, वो सब ठीक है लेकिन ये सिर पर फूल क्यों लगा रखा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हां दाना पानी का जुगाड़ कर लोग 12 बजे से पहले नहीं तो भूखे मर जाओगे।’

अभिषेक नाम के एक यूजर ने लिखा, मात्र 55 मिट रह गए हैं। जाग लेता हूं नहीं तो फिर हमेशा के लिए सो जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये सब गांजे का कमाल है। बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों अपने कथित पति सचिन के घर पर नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। वह अवैध रूप से भारत आई थीं। उनका कहना हैकि पबजी खेलते-खेलते उन्हें सचिन से प्यार हो गया था। सीमा हैदर के साथ उनके चार बच्चे भी हैं। वह बार-बार कहती हैं कि वह दोबारा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है।

सीमा हैदर पर एजेंसियों की शक की सूई भी टिकी हुई है। यूपी पुलिस और एटीएस सीमा हैदर, सचिन और उनके पिता से पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर ने एटीएस के सामने कुछ ऐसी बातें बताईं जिससे कि शक और गहरा गया। यह भी कहा जा रहा है कि उनको पाकिस्तान डीपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि सच क्या है, आने वाला समय ही बताएगा।

Share:

Next Post

खारकीव पर रूसी हमले में 2 की मौत, मॉस्को में गर्म पानी का पाइप फटने से 4 लोगों की गई जान

Sun Jul 23 , 2023
कीव (Kiev)। रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर एक बार फिर हमला (Russian attack ) कर दिया। रूस द्वारा अलग-अलग इलाकों में हुए हमले के कारण पूर्वी यूक्रेन (Eastern Ukraine) में दो लोगों की मौत (two people died) हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा, आसपास स्थित प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा […]