बड़ी खबर

पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक जेसीओ शहीद

राजौरी । पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाक सेना ने बुधवार सुबह राजौरी जिले के केरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी(जेसीओ) शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे केरी सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में सेना का एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ जवाब दे रहें है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Share:

Next Post

कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने किया प्रदर्शन, केस दर्ज

Wed Sep 2 , 2020
भोपाल। आर्च ब्रिज के निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस की पूर्व पार्षद साबिस्ता जकी और उनके समर्थकों पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। श्यामला हिल्स के मुताबिक आर्च ब्रिज के निर्माण के दौरान […]