भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अनियंत्रित होकर पल्टा मिनी ट्रक, एक की मौत दो गंभीर

  • रायसेन रोड पर हादसा, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में स्थित रायसेन रोड के पास एक पुलिया में कल सुबह मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुर कर दी है। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक देवी रावत पिता घासीलाल रावत (45) मजदूरी करता था। कल सुबह वह अपने दो साथियों के साथ मिनी ट्रक में सवार होकर भोपाल की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें सवार देवी रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत भी गंभीर होना बताई जा रही है। पुलिस ने मिनी ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। हादसे के पूर्व ट्रक को लापरवाही बरतते हुए अनियंत्रित गति में दौड़ाया जा रहा था। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सड़क किनारे फैंक दिया नवजात का शव
बैरसिया पुलिस ने बताया कि शासकीय अस्पताल के पास बने सुलभ कॉम्पलेक्स में कल दोपहर एक नवजात बच्चा मिलने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि नवजात लड़का है, और उसकी मौत हो चुकी है। अब उसने यह किसने फेंका, इसको लेकर पुलिस अपनी पड़ताल करने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि नवजात फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

संदिग्ध हालातों में आरक्षक की मौत
भोपाल। नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले एक आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरक्षक के घर का दरवाजा तोडऩे के बाद शव को बरामद किया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कमला नगर पुलिस के मुताबिक राधेश्याम नागवंशी (50) नेहरू नगर पुलिस लाइन अकेले रहते थे और यातायात में कांस्टेबल थे। गत ग्यारह सितंबर से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। गुरुवार को उन्हें घर के बाहर नहीं देखा गया। शाम करीब छह बजे राधेश्याम के भाई दुर्गाप्रसाद घर पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर राधेश्याम मृत हालत में मिले। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि राधेश्याम को पीलिया हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।

Share:

Next Post

ड्रायवर को अगवा कर ट्रक लूटने वाले आज जाएंगे जेल

Fri Sep 25 , 2020
खजूरी सड़क इलाके में दिया था वारदात को अंजाम भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में आठ सितंबर की रात को लुटेरों ने ट्रक चालक को अगवा कर पांच लाख रुपये का माल लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने अंतरर्रायीय कंजर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लूटे गए सात […]