उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के बूथ प्रबंधन की कमान पंचायत प्रतिनिधि संभालेंगे

उज्जैन। इसी वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने अपने मतदान केंद्रों के विस्तार का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। अब कांग्रेसी भी इसी प्रकार का बूथ प्रबंधन करने जा रही है। इसमें आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों में बूथ प्रबंधन ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधि संभालेंगे।
कांग्रेस के पंचायत प्रकोष्ठ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। पंचायत प्रकोष्ठ सभी पंचायतों में उनके पिछले चुनाव में जीते प्रतिनिधियों की सूची तैयार कर रहा हैं। इन सब प्रतिनिधियों को अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में बूथ प्रबंधन के लिए चुनाव में तैनात किया जाएगा। पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर कांग्रेस के प्रतिनिधि जीते हैं। इन सभी प्रतिनिधियों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ प्रबंधन के लिए तैयार किया जा रहा है, वहीं इसके अलावा कांग्रेस के अन्य इकाइयों के भी नेताओं की सूची तैयार कर उन्हें बूथ प्रबंधन की ट्रेनिंग आने वाले दिनों में कांग्रेस देगी।


इसके लिए सरकार 3 स्तरीय इकाई तैयार कर रही है। यह तीनों इकाइयाँ विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन देखेगी। कांग्रेस का मानना है कि पंचायत चुनाव में उसकी जीत हुई थी और उनके कई प्रतिनिधि जीते थे लेकिन भाजपा ने जोड़-तोड़कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाकर पंचायतों पर कब्जा कर लिया है लेकिन अभी भी जो जनप्रतिनिधि कांग्रेस की तरफ से जीते थे, वह कांग्रेस में मन से हैं। उन सभी को एक करने की कवायद की जा रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा से नाराज चल रहे हैं कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची भी तैयार कर रही है। इस प्रकार कांग्रेस ने भी बूथ प्रबंधन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस ग्रामीण पंचायतों के सरपंच सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीने जाने को लेकर भी एक बड़ा आंदोलन तैयार करने की तैयारी कर रही है। इस प्रकार अब चुनाव में 8 महीने बचे हैं। कांग्रेस हर तरीके से भाजपा को घेरने की योजना बना रही है।

Share:

Next Post

रात में भी हुई बारिश और ठिठुरने लगे लोग

Mon Mar 20 , 2023
बारिश के बाद रात का तापमान भी गिरा-आज भी हो सकती है बारिश उज्जैन। शनिवार की रात और कल रविवार की रात पूरे शहर में बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई और तेज ठंड […]