उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रात में भी हुई बारिश और ठिठुरने लगे लोग

  • बारिश के बाद रात का तापमान भी गिरा-आज भी हो सकती है बारिश

उज्जैन। शनिवार की रात और कल रविवार की रात पूरे शहर में बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई और तेज ठंड का प्रभाव नजर आया। सड़कों पर कल रात 9 बजे से ही सन्नाटा दिखाई दिया। मार्च माह में ठंड का असर नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और कमी आने के आसार है। बारिश के कारण बदले मौसम से मार्च माह में फिर से ठंडक का अहसास होने लगा है। वेधशाला सूत्रों के अनुसार कल दिन का अधिकतम तापमान 30डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 2 डिग्री कम हो गया, वहीं शाम को बादल छाने के बाद रात को हुई बारिश से रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2 डिग्री कम हो गया। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 22 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शाम के बाद शहर में बारिश देखने को मिलेगी, वहीं बादल कल भी छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में और कमी आएगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान फिर बढऩे लगेगा। कल शाम 7 बजे बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुककर होता रहा। बारिश होने और तेज हवाएँ चलने से मौसम में ठंडक घुल गई और सड़कों पर रात 9 बजे बाद सन्नाटा दिखाई देने लगा। दो दिन की बारिश से मार्च के महीने में ठंडी का अहसास होने लगा। आज सुबह भी तापमान में नरमी देखी गई और सर्दी का असर दिखाई दे रहा था।


ताजपुर के समीप बाईक को ट्रेक्टर ने टक्कर मारी, एक घायल
उज्जैन। कल शाम मक्सीरोड पर ग्राम ताजपुर के समीप तेज गति से आए ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड पर ग्राम ताजपुर के समीप से रंजितसिंह पिता मनोहर सिंह निवासी मथुरा और जगदीश बाईक से जा रहे थे। इस दौरान तेज गति ट्रेक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में जगदीश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

Next Post

शिवराज पहुंचे तमिलनाडु, श्रीपेरंबदुर में स्वामी रामानुजाचार्य मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन

Mon Mar 20 , 2023
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को पत्नी साधना सिंह के साथ तमिलनाडु स्थित स्वामी रामानुजाचार्य की जन्म स्थली श्रीपेरंबदुर पहुंचे। यहां उन्होंने महान संत स्वामी रामानुजाचार्य के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में प्रमुख स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद शिवराज ने ट्वीट किया और कहा, श्री पेरंबदूर में आकर जो […]