देश

मुंबई में 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, अब तक 40 लोगों को बचाया गया

मुंबई। महाराष्ट्र स्थित मुंबई (Mumbai) में एक पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा एकाएक गिर गया। इस हादसे में अब तक 34 लोगों को बचा लिया गया है वहीं कम से कम 5 लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। यह पांच मंजिला इमारत दक्षिण मुंबई स्थित फोर्ट (South Mumbai Fort) इलाके में था।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब इमारत में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इमारत कुछ साल पुरानी है और इसके अंदरुनी हिस्सों में मरम्मत का काम चल रहा था। मुंबई से न्यूज़18 इंडिया के संवाददाता पारस ने जानकारी दी कि यह हादसा शुक्रवार सुबह 7:30 बजे हुआ। यह बिल्डिंग म्हाडा की है। जिस हिस्से में रिपेयरिंग हो रहा था वही गिरा। इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन जारी है।

संवाददाता के अनुसार इमारत के तीसरी और चौथी मंजिल के स्लैब्स गिर गए। संवाददाता के अनुसार जिन 34 लोगों का रेस्क्यू किया गया है, उन्हें सही सलामत बिल्डिंग से निकाला गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मुंबई में जो बिल्डिंग्स पुरानी हो जाती हैं, वहां रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जाता है।

Share:

Next Post

ओलंपिक पर खेल विभाग ने किया टॉक शो, अर्जुन अवॉर्डी प्रशिक्षकों ने की भागीदारी

Fri Jun 25 , 2021
भोपाल। प्रदेश में ओलंपिक के प्रति जन-जागरूकता लाने और खेल का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में एक टॉक शो का आयोजन किया गया। अर्जुन अवॉर्डी हॉकी ओलंपियन सैय्यद जलालुद्दीन, ओलंपियन एवं पुरुष हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक समीर दाद, साईं भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक हॉकी वाईएस चौहान, […]