img-fluid

प्रयागराज से इंदौर आ रही ट्रेन में यात्री को चूहे ने काटा, दर्द से तबीयत बिगड़ी

April 22, 2026

  • यात्री मांगता रहा सहायता, स्टाफ ने जहां से चूहा आ रहा था उस जगह को सिर्फ पेपर से बंद किया
  • अधिकारी एक दूसरे पर ढोलते रहे जिम्मेदारी

इंदौर । प्रयागराज (Prayagraj) से इंदौर (Indore) होते हुए महू जा रही ट्रेन (Train) में एक भयावह घटना हुई। इस ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को सोते वक्त चूहे (Rat) ने काट लिया। यात्री दर्द से कराह उठा। घटना के बाद उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। यात्री रेलवे से सहायता मांगता रहा। कई बार शिकायत के बाद रेलवे का स्टाफ पहुंचा और जहां से चूहा आया था, उस छेद में पेपर लगाकर जिम्मेदारी पूरी कर ली।



  • यह घटना प्रयागराज-डॉ आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (14116) में सोमवार तडक़े की है। यात्री शिवसहाय राजपूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को शिकायत करते हुए बताया कि वह ट्रेन के स्लीपर कोच से महोबा से इंदौर आ रहे थे। तडक़े अचानक उनके पैर के अंगूठे में चूहे ने काट लिया। इससे उनके अंगूठे से खून निकलने लगा। उन्हें काफी दर्द हुआ और घटना के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। उन्होंने इस घटना के लिए ट्रेन में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तुरंत मेडिकल सहायता की मांग की। शिकायत के बाद रेलवे सेवा ने शिकायत को रतलाम डीआरएम को भेजा। जहां से इसे प्रयागराज डीआरएम को भेजा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए सहायता के निर्देश दिए। शिकायतों के इस आदान-प्रदान में एक दिन से ज्यादा लग गया। यात्री ने बाद में लिखा कि रेलवे स्टाफ ने आकर जिस छेद से चूहा आने की संभावना थी, वहां पेपर लगाकर बंद कर दिया, लेकिन वहां से दोबारा चूहा आ सकता है। इस पूरे घटनाक्रम में रेलवे में साफ-सफाई के गिरते स्तर की एक बार फिर पोल खोल दी।

    व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल
    इस घटना के बाद जब इंदौर के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि ट्रेन प्रयागराज से चलती है। इसलिए इसकी साफ-सफाई और मेंटेनेंस वहीं होता है। इसके लिए इंदौर या रतलाम मंडल क्या कर सकता है। यानी सीधे तौर पर अधिकारियों ने इस पूरी घटना की जिम्मेदारी प्रयागराज पर डाल दी। घटना के बाद अब व्यस्थाओं पर ही सवाल उठना लाजमी है।

    Share:

  • इंदौर: बस ने टक्कर मारी तो पीछा करने के लिए किया कार को हाईजैक

    Wed Apr 22 , 2026
    दम्पति ने किया विरोध तो उन्हें भी पेंचकस से मारा इंदौर। बैंक अधिकारी (Bank officer) और उनकी पत्नी (Wife) की टैक्सी (Taxi) को पेंचकस की नोंक पर हाईजैक (Hijacked) कर अपहरण करने और हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि उसकी टैक्सी को एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved