आचंलिक

मथनेर बरखेड़ा के बीच में यात्री बस पलटी, 16 घायल

  • खिड़कियों के कांच तोड़कर निकाला घायलों को, जिला अस्पताल में हो रहा उपचार

अशोकनगर। आरोन से चलकर अशोकनगर आ रही एक यात्री बस रविवार की सुबह मथनेर और बरखेड़ा मैनाई के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 16 लोग घायल हुए हैं। करीब दस लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालाजी कंपनी की बस सुबह करीब 11 बजे जब बरखेड़ा मैनाई के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बोरियां एवं कट्टे रखे थे जो यात्रियों के ऊपर गिर गए। जैसे ही लोगों को बस पलटने की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और खिड़कियों के कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। इनमें से करीब दस लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं कुल 16 यात्री घायल हुए हैं इन सभी को शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 108 वाहन की मदद से पहुंचाया गया। यहां से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों में लीलाबाई नगउखेड़ी, पिस्ताबाई सोबत, कला बाई भौंरा गिर्द, नारायण अहिरवार नगउखेड़ी, कल्पना आदिवासी रुसल्ली, मेहताब नगउखेड़ी, गुलाब बाई निवासी शंकर कॉलोनी, रामकिशन निवासी नगउखेड़ी, मथुराबाई निवासी देवरी आदि हैं।



विधायक ने जिला अस्पताल में की घायलों से मुलाकात
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक जजपाल सिंह जज्जी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों से बात की। साथ ही डॉक्टरों से भी घायलों का समुचित उपचार करने को कहा एवं परिजनों को हरसंभव चिकित्सीय मदद का भरोसा दिलाया।

Share:

Next Post

करीब 13 कि.मी. लम्बी भारत जोड़ो उप यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन

Mon Nov 14 , 2022
सिरोंज। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में आयोजित की जा रही भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रदेश में भी भारत जोड़ो उप यात्रा निकाली जा रही है। उसी को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक लटेरी में भी भारत जोड़ो उप यात्रा लगभग 13 किलोमीटर की लटेरी से ग्राम जावती तक आयोजित की गई। जिसमें […]