इंदौर न्यूज़ (Indore News)

विमान में ही सोते रहे यात्री, देर रात पुणे से आने वाली उड़ान तडक़े पहुंची इंदौर

इंदौर (Indore)। इंडिगो एयर लाइंस की देर रात इंदौर से पुणे जाकर वापस आने वाली उड़ान पिछले कुछ दिनों से लगातार लेट चल रही है। कल रात भी यह उड़ान देरी से रवाना हुई और देर रात के बाद अलसुबह इंदौर पहुंची। इसके कारण परेशान यात्री सुबह अपने घर पहुंच सके। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-147/284) रात 11.50 बजे इंदौर से पुणे जाती है और रात 2.55 बजे वापस इंदौर आती है, लेकिन कल यह फ्लाइट इंदौर से रात 2.12 बजे रवाना हुई और सुबह 4.45 बजे इंदौर पहुंची।


इसके बाद 5.30 बजे तक यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले और घरों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की ही अहमदाबाद से रात 11.55 बजे आने वाली फ्लाइट 11.55 पुणे जाती है। कल रात अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 1.34 बजे इंदौर पहुंची थी, जिसके कारण पुणे की जाने और आने वाली उड़ानें लेट हुई। इसके चलते अहमदाबाद और पुणे के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share:

Next Post

Apple बनाएगा नया रिकॉर्ड, भारत में 1 लाख करोड़ के आईफोन बनाने का है लक्ष्य

Mon Nov 20 , 2023
नई दिल्ली: एपल भारत में अब एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. दरअसल, भारत में आईफोन बनाने का काम तेजी से होने लगा है. एपल भारत में अगले साल की पहली तिमाही यानि FY24 मार्च तक 1 लाख करोड़ के आईफोन बनाने का प्लान बना रहा है. इस बात की जानकारी मामले से जुड़े […]